Move to Jagran APP

Box Office: चीन में आया 'अंधाधुन' की कमाई का सैलाब, सिर्फ़ 12 दिनों में 200 करोड़ पार!

Andhadhun China Box Office अंधाधुन एक क्रिटिकली और कमर्शियली सक्सेसफुल फ़िल्म है। भारत में 5 अक्टूबर को रिलीज़ हुई थी और 72.50 करोड़ का कलेक्शन करके अंधाधुन हिट रही थी।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Sat, 13 Apr 2019 03:47 PM (IST)Updated: Tue, 16 Apr 2019 07:52 AM (IST)
Box Office: चीन में आया 'अंधाधुन' की कमाई का सैलाब, सिर्फ़ 12 दिनों में 200 करोड़ पार!
Box Office: चीन में आया 'अंधाधुन' की कमाई का सैलाब, सिर्फ़ 12 दिनों में 200 करोड़ पार!

मुंबई। देश में बॉक्स ऑफ़िस धमाल मचाने के बाद आयुष्मान खुराना और तब्बू की फ़िल्म अंधाधुन ने चीनी बॉक्स ऑफ़िल पर कमाल कर दिया है। फ़िल्म ने रिलीज़ के दूसरे वीकेंड के बाद 200 करोड़ का शानदार पड़ाव पार कर लिया है। चीनी दर्शकों को यह सस्पेंस थ्रिलर ख़ूब पसंद आ रही है। 

loksabha election banner

अंधाधुन चीन में 3 अप्रैल को रिलीज़ हुई थी और रिलीज़ के साथ ही अपना दम दिखाना शुरू कर दिया था। फ़िल्म ने पहले शुक्रवार तक 44.70 करोड़ का कारोबार कर लिया, जबकि पहले एक्सटेंडेड वीकेंड में 95.38 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था। वीकेंड के बाद पहले वर्किंग वीक में भी फ़िल्म के लिए रुझान बना रहा और सोमवार को इसका कलेक्शन 106.09 करोड़ पर पहुंच गया। अंधाधुन ने चीन में 100 करोड़ का पड़ाव सिर्फ़ 6 दिनों में हासिल कर लिया। मंगलवार को तो जैसे चमत्कार ही हो गया। अंधाधुन ने हॉलीवुड रिलीज़ Shazam को पीछे छोड़ते हुए नंबर 2 की पोजिशन हासिल कर ली और कलेक्शन 115.22 करोड़ हो गया। बुधवार को कलेक्शन में और उछाल आया और अंधाधुन की कमाई 125.39 करोड़ पर पहुंच गयी। 

चीनी बॉक्स ऑफ़िस पर अंधाधुन की इस रफ़्तार की कल्पना मेकर्स ने भी नहीं की होगी। गुरुवार को फ़िल्म के कलेक्शंस सोमवार, मंगलवार और बुधवार से भी अधिक रहे और फ़िल्म ने 136.64 करोड़ जमा कर लिये। दूसरे शुक्रवार को अंधाधुन ने 150.51 करोड़ जमा करके एक नया कीर्तिमान बना लिया। दूसरे शनिवार और रविवार को कमाई में ज़ोरदार उछाल आया और दूसरे वीकेंड के बाद अंधाधुन की कमाई 30 Million Dollar यानि 208.17 करोड़ हो चुकी है। चीन में टॉप 5 बॉलीवुड फ़िल्में अब इस प्रकार हैं-

  1. दंगल
  2. सीक्रेट सुपरस्टार
  3. बजरंगी भाईजान
  4. हिंदी मीडियम
  5. अंधाधुन

श्रीराम राघवन निर्देशित फ़िल्म की चीनी विजय से आयुष्मान खुराना बेहद ख़ुश हैं। उनका कहना है कि अच्छी फ़िल्मों की ग्लोबल अपील होती है और वो दुनिया में हर जगह पसंद की जाती हैं। 

अंधाधुन एक क्रिटिकली और कमर्शियली सक्सेसफुल फ़िल्म है। फ़िल्म घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर 5 अक्टूबर को रिलीज़ हुई थी और 2.70 करोड़ की ओपनिंग के साथ धीमी शुरुआत की, मगर वर्ल्ड ऑफ़ माउथ के ज़रिए फ़िल्म लोगों के दिलों में घर बनाती रही और 15 करोड़ का ओपनिंग वीकेंड किया। घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर 72.50 करोड़ का कलेक्शन करके अंधाधुन हिट घोषित की गयी थी।

फ़िल्म की कहानी एक पियानो वादक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी कला को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए नेत्रहीन होने का स्वांग रचता है, मगर यही स्वांग उपकी ज़िंदगी में तब अहम मोड़ लेकर आता है, जब वो एक मर्डर का चश्मदीद बनता है। फ़िल्म में राधिका आप्टे और अनिल धवन भी अहम किरदारों में नज़र आये।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.