विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ananya Panday के साथ सड़क पर शर्टलेस नजर आए लक्ष्य, 'चांद मेरा दिल' का नया पोस्टर आउट

Published: Sun, 05 Apr 2026 02:03 PM (IST)

अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की अपकमिंग रोमांटिक ड्रामा 'चांद मेरा दिल' का नया पोस्टर जारी हो गया है। धर्मा ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) और लक्ष्य लालवानी (Lakshaya Lalwani) की अपकमिंग रोमांटिक ड्रामा 'चांद मेरा दिल' रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए मेकर्स ने ऐलान किया कि वो बहुत जल्द खुशखबरी सुनाने वाले हैं।

प्रोडक्शन हाउस धर्मा मूवीज ने पोस्टर रिलीज करते हुए बताया कि 6 अप्रैल को सुबह 11 बजे वो एक अनाउंसमेंट करने वाले हैं। पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा - प्यार का कोई फिक्स्ड रूट नहीं होता...बस थोड़ा पागल होना पड़ता है। फिल्म में लक्ष्य और अनन्या के किरदार का नाम आरव और चांदनी है।

यह भी पढ़ें- Ananya Panday को मिला नया प्यार? Walker Blanco के बर्थडे पर एक्ट्रेस की पोस्ट ने इंटरनेट पर मचाई खलबली

कब आएगा टीजर?

मेकर्स ने ज्यादा खुलासा किया नहीं है लेकिन यूजर्स अंदाजा लगा रहे हैं कि कल इसका टीजर जारी हो सकता है। कैप्शन में दर्शकों को 'आरव और चांदनी से मिलिए'का इन्विटेशन दिया गया है, इसलिए ऐसा निर्माता या तो प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर सकते हैं या चांद मेरा दिल का टीजर जारी कर सकते हैं।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Dharma Productions (@dharmamovies)

मई में रिलीज होगी फिल्म

चांद मेरा दिल का निर्देशन विवेक सोनी ने किया है और इसकी कहानी राहुल नंदा ने लिखी है। इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म का सह-निर्माण करण जौहर, आदर पूनावाला और अपूर्वा मेहता ने धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले किया है। फिल्म 22 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

अनन्या पांडे को आखिरी बार रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' में देखा गया था। फिल्म 13 फरवरी, 2026 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ कार्तिक आर्यन थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई लेकिन उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने सबका ध्यान आकर्षित किया था।

यह भी पढ़ें- Karan Johar और Ananya Panday का यह वीडियो देख आगबबूला हुए यूजर्स, बोले- 'बहुत ही अनकंफर्टेबल है'