विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Karan Johar और Ananya Panday का यह वीडियो देख आगबबूला हुए यूजर्स, बोले- 'बहुत ही अनकंफर्टेबल है'

Published: Sat, 28 Mar 2026 09:52 PM (IST)

करण जौहर और अनन्या पांडे का हाल ही में एक पुराना वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें निर्माता की हरकत देखकर सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है।

करण जौहर और अनन्या पांडे का वीडियो वायरल/ फोटो- Instagram

करण जौहर और अनन्या पांडे का वीडियो वायरल/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। करण जौहर, अनन्या पांडे के मेंटर हैं। धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से ही अनन्या पांडे ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।

हालांकि, अब अनन्या पांडे और उनके मेंटर करण जौहर का एक ऐसा पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर नेटिजन्स का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है।

करण जौहर ने अनन्या पांडे को किया अनकंफर्टेबल?

करण जौहर और अनन्या पांडे का यह वायरल वीडियो कुछ समय पहले का है, जो अब सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। दरअसल, कुछ दिनों पहले मुंबई में अमेजन प्राइम वीडियो (Prime Video) ने अपनी आगामी फिल्मों और सीरीज की घोषणा के लिए एक इवेंट रखा था। इसी इवेंट में अनन्या पांडे की सीरीज 'कॉल मी बे' (Call Me Bae 2) के सीजन 2 की भी घोषणा की गई थी।

यह भी पढ़ें- 'बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स तोड़कर मारेगा...', Dhurandhar 2 देख 56 इंच का हुआ करण जौहर का सीना

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस पुराने वीडियो में देखा जा सकता है कि जब अनन्या पांडे का ध्यान कहीं और होता है, तो अचानक ही करण जौहर पीछे से एक्ट्रेस के बट (Butt) पर हल्के से टैप (Tap) करते हुए उन्हें कैमरे के लिए पोज करने के लिए कहते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स काफी तीखे और मिक्स रिएक्शंस दे रहे हैं।

करण जौहर को यूजर्स ने सुनाई खरी-खोटी

करण जौहर और अनन्या पांडे के इस वीडियो के वायरल होने के बाद कई यूजर्स को ऐसा लग रहा है कि फिल्म निर्माता के इस जेस्चर  से अनन्या पांडे थोड़ी अनकंफर्टेबल हो गई थीं। एक यूजर ने इस वीडियो को अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा, "ऐसा लग रहा है कि करण जौहर ने अनन्या पांडे को अनकंफर्टेबल कर दिया है।"

karan 1

दूसरे यूजर ने फटकार लगाते हुए लिखा, "करण जौहर आप कब सुधरोगे यार।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "ओह भाई! इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को ऐसे टच से अनकंफर्टेबल नहीं होता क्या?" करण जौहर की इस हरकत के लिए नेटिजन्स कई अपशब्दों का भी उपयोग कर रहे हैं और उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि, वायरल हो रहे इस वीडियो और विवाद पर फिलहाल करण या अनन्या पांडे ने किसी भी तरह का कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

यह भी पढ़ें- The Traitors Season 2: करण जौहर के शो में सलमान खान की Ex भाभी की एंट्री, बिपाशा-मुस्कान को मिला ऑफर?