विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Anant Ambani Engagement: मुकेश अंबानी के घर यूं सज-धज कर पहुंची जाह्नवी और सारा, टक-टकी लगाए निहारते रह गए लोग

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Fri, 20 Jan 2023 01:53 PM (IST)

Janhvi Kapoor And Sara Ali Khan At Anant Ambani Engagement बीते दिन मुकेश अंबानी और टीना अंबानी ने छोटे बेटे ...और पढ़ें

Janhvi Kapoor And Sara Ali Khan At Anant Ambani Engagement, Instagram
Janhvi Kapoor And Sara Ali Khan At Anant Ambani Engagement, Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Janhvi Kapoor And Sara Ali Khan At Anant Ambani Engagement: देश के बड़े उद्योगपति अनिल अंबानी के घर बीते दिन स्टार्स का मेला लगा रहा। गुरुवार को नीता अंबानी और अनिल अंबानी ने अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी और उनकी गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट की सगाई का ग्रैंड फंक्शन ऑर्गेनाइज किया, जो अंबानी फैमिली के मुंबई स्थित घर एंटीलिया में हुआ। इस सगाई सेरेमनी में लगभग पूरा बॉलीवुड पहुंचा। इनमें सारा अली खान और जाह्नवी कपूर भी शामिल हैं, जिनकी एंट्री ने पार्टी में सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

यूं बन-ठन कर पहुंची जाह्नवी

अनंत अंबानी की सगाई में जाह्नवी कपूर बहन खुशी कपूर के साथ एंट्री की। दोनों पार्टी में लहंगा पहनकर पहुंची। खुशी व्हाइट कलर के लहंगे में नजर आई तो वहीं, जाह्नवी स्टील ग्रे कलर के लहंगा-चोली में बला की खूबसूरत लग रही थीं। यहां देखें वीडियो,

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

सारा के शरारे ने ढहाया कहर

अंबानी की इस शानदार पार्टी में जाह्नवी के बेस्ट फ्रेंड सारा अली खान पहुंची। यहां वो ड्रेस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ आई थीं। पार्टी के लिए सारा ने व्हाइट कलर का हैवी सीक्वेंस वाला शरारा कैरी किया। सगाई में आई एक्ट्रेस ने कैमरे के लिए पोज भी दिया।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

जाह्नवी की आने वाली फिल्में

जाह्नवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी कई फिल्में पाइपलाइन में है। एक्ट्रेस जल्द 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव लीड रोल में हैं। इसके साथ ही जाह्नवी वरुण धवन के साथ वाली फिल्म 'बवाल' की शूटिंग भी कर रही हैं। एक्ट्रेस के खाते में करण जौहर की फिल्म दोस्ताना 2 भी है।  

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

आखिरी बार मिली में आई थीं नजर

जाह्नवी आखिरी बार फिल्म मिली में नजर आई थीं, जो मलयालम फिल्म 'हेलेन' का हिंदी रीमेक है, दोनों ही फिल्मों को माथुकुट्टी जेवियर ने डायरेक्ट किया है, जबकि फिल्म को प्रोड्यूसर जाह्नवी के पिता बोनी कपूर ने किया था। फिल्म इस साल 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर मिली का मुकाबला कटरीना कैफ की फिल्म फोन भूत से था।