कहीं इस साल दीपिका से बोर तो नहीं हो जाएंगे आप
मुंबई। बॉलीवुड में ओम शांति ओम से एंट्री करने वाली दीपिका पादुकोण इस साल कई फिल्मों में नजर आएंगी। इस साल मई से लेकर दिसंबर तक दीपिका कई फिल्मों में नजर आएंगी। इस साल आप दीपिका को इतनी सारी फिल्मों में देखकर बोर तो नहीं हो जाएंगे। अब ये तो फिल्में देखकर ही पता चलेगा कि अपने अभिनय से शांति दर्शकों को लुभा पाएंगी या नहीं।

गौरतलब है बेंगलूर गर्ल की 6 महीने में चार फिल्में रिलीज हो रही हैं। इस साल दीपिका की एक के बाद एक फिल्में सिनेमाघरों में दिखाई देंगी। रनबीर कपूर के साथ दीपिका की फिल्म ये जवानी है दीवानी मई में रिलीज होगी, शाहरुख के साथ फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस अगस्त में रिलीज होगी और संजय लीला भंसाली की फिल्म रामलीला अक्टूबर में रिलीज होगी। यह साल दीपिका के नाम है, देखना होगा दीपिका की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर पाती हैं या नहीं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर