विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमरीश पुरी ने ठुकरा दी थी Mr India, 'मोगेंबो' बनने वाले थे ये अभिनेता, सिल गए थे कॉस्ट्यूम; कैसे बदला विलेन?

Published: Mon, 02 Mar 2026 04:25 PM (GMT+05:30)

साल 1987 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म मिस्टर इंडिया (Mr India) में मोगेंबो का किरदार अमरीश पुरी (Amrish Puri) ने ...और पढ़ें

अमरीश पुरी ने ठुकराई थी मिस्टर इंडिया । फोटो क्रेडिट- एक्स

अमरीश पुरी ने ठुकराई थी मिस्टर इंडिया । फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मिस्टर इंडिया (Mr India) 80 के दशक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। इस फिल्म की तरह इसके किरदार भी हमेशा के लिए अमर हो गए, खासकर 'मोगेंबो'। मिस्टर इंडिया में खलनायक मोगेंबो (Mogambo) का किरदार अमरीश पुरी (Amrish Puri) ने निभाया था।

अमरीश पुरी ने यूं तो बड़े पर्दे पर कई बार खलनायिकी दिखाई, लेकिन 'मोगेंबो' के रोल ने उन्हें दुनियाभर में मशहूर कर दिया। मगर क्या आपको पता है कि पहले अमरीश पुरी यह फिल्म नहीं करने वाले थे।

अमरीश पुरी नहीं बनने वाले थे मोगेंबो

जी हां, अमरीश पुरी ने मोगेंबो का किरदार ठुकरा दिया था। यूं तो वह पहली पसंद थे, लेकिन उनके मना करने के बाद कई अभिनेताओं को अप्रोच किया गया। आखिर में सुई अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) पर अटकी। अनुपम ने फिल्म साइन कर ली और उनके मोगेंबो वाले कॉस्ट्यूम भी सिल गए थे।

Mr India

मगर फिर आखिर में सभी ने मिस्टर इंडिया के निर्माता बोनी कपूर को सलाह दी कि भले ही मोगेंबो एक कॉमिक कैरेक्टर है लेकिन फिर भी इस रोल के लिए एक ऐसे अभिनेता को लेना चाहिए जो खतरनाक लगे और खलनायिकी में उस वक्त अमरीश पुरी सबसे आगे थे।

इस वजह से झिझक रहे थे बोनी कपूर

फिर मिस्टर इंडिया के डायरेक्टर शेखर कपूर भी अड़ गए कि उन्हें अमरीश पुरी ही चाहिए। अमरीश का फिल्म को ठुकराने का कोई इरादा नहीं था, लेकिन वह इतने बिजी थे कि उनके पास टाइम ही नहीं था। जब शेखर ने बोनी से जिद्द की थी कि उन्हें अमरीश ही चाहिए तब बोनी ने बताया कि उनकी फीस बहुत महंगी और इतना फिल्म का बजट नहीं है।

यह भी पढ़ें- जब बुर्का पहन छुप-छुपाकर फिल्म देखने जा रही थीं Madhubala, इस खलनायक ने खड़ी कर दी थी बड़ी मुसीबत

Amrish Puri As Mogambo

अमरीश के बिना नहीं बन रही थी मिस्टर इंडिया

तब शेखर कपूर ने बोनी कपूर को सलाह दी कि वह ओवर बजट हो जाएं, लेकिन उसी एक्टर को लें। वह बिना अमरीश के यह फिल्म बनाने के लिए राजी नहीं हो रहे थे। आखिर में बोनी ने फिर से अमरीश को कॉल किया और इस बार अमरीश मान गए। अनुपम को फिल्म से हटना पड़ा और अमरीश की एंट्री हुई।

अमरीश पुरी और अनुपम खेर के रिश्ते

अमरीश पुरी के पोते वर्धन पुरी ने खुद बताया था कि मिस्टर इंडिया को लेकर कभी भी उनके दादा अमरीश और अनुपम खेर के बीच कभी अनबन नहीं रही। वे अच्छे दोस्त थे। यह किस्सा रोशमिला भट्टाचार्या की किताब Bollywood's Iconic Villains Bad Men में लिखा है।

यह भी पढ़ें- 'धोबी' से निकला Sholay के 'गब्बर सिंह' का ये आइकॉनिक डायलॉग, खूब हुई थी ऑडियो रिकॉर्ड्स की बिक्री