आम्रपाली दुबे और खेसारी लाल यादव का नया गाना 'लगा के वैस्लीन' रिलीज़, देखें वीडियो
Laga Ke Vaseline Song आम्रपाली ने लगभग सभी टॉप रेटेड अभिनेताओं-निर्देशकों के साथ भोजपुरी इंडस्ट्री में काम किया है। भोजपुरी इंडस्ट्री में वे सबसे ज्यादा पेड एक्ट्रेसज में से एक है
नई दिल्ली, जेएनएन। भोजपुरी के मशहूर अभिनेता खेसारी लाल यादव और अभिनेत्री अम्रपाली दुबे धूम मचाने के लिए तैयार हो गये हैं। खेसाली लाल की आने वाली फिल्म 'मेहंदी लगा के रखना 3' का नया गाना 'लगा के वेस्लीन' रिलीज हो गया है।
यह एक फुट टैपिंग ट्रैक है, जो उनके फैंस को काफी पंसद आ रहा है। कुछ विजुअल्स के साथ ऑडियो फॉर्म में इस गाने को रिलीज किया गया है। अम्रपाली दुबे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस गाने की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, 'आ गया मेरा गाना, प्लीज जरूर देखिएगा।' आम्रपाली की इस पोस्ट पर फैंस के कमेंट देखकर लगता है कि उन्हें इसका बेसब्री से इंतज़ार था।
Aa gaya mera gaana 🥰🥰🥰 @khesari_yadav @prashantnishant please do watch on #enter10music
गाना काफ़ी पसंद किया जा रहा है। यूट्यूब पर गाना 28 फरवरी को अपलोड किया गया था और अब तक गाने को 2 मिलियन से ज़्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं। खेसारी लाल और प्रियंका सिंह ने इस गाने को गाया गया है। इस गाने को यादव राज ने लिखा है। फिल्म के संगीतकार रजनीश मिश्रा हैं। अम्रपाली और सुपरस्टार खेसारी लाल की केमेस्ट्री इस गाने में देखने को मिल रही है। गाने के व्यूज़ बता रहे हैं कि दोनों कलाकारों अपने डांस मूव्स से फैंस को इंप्रेस करने में कामयाब रहे हैं।
इससे पहले 'मेहंदी लगाके रखना' के पहले पार्ट में 'लगाके फेयर लवली' ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया था। आम्रपाली ने लगभग सभी टॉप रेटेड अभिनेताओं और निर्देशकों के साथ भोजपुरी इंडस्ट्री में काम किया है। भोजपुरी इंडस्ट्री में वे सबसे ज्यादा पेड एक्ट्रेसज में से एक हैं।
दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ इनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जाता है। वहीं, भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव को हाल ही में 'कलर्स' चैलज के रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस 13' में देखा गया था। हालांकि शो में उनका सफ़र काफ़ी जल्दी ख़त्म हो गया था।