विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Amitabh Bachchan Video: ऊंचाई रिलीज होते ही सिद्धिविनायक पहुंचे अमिताभ बच्चन, अभिषेक संग की बप्पा की पूजा

By Priti KushwahaEdited By:
Published: Fri, 11 Nov 2022 02:01 PM (IST)

आपको बता दें कि फिल्म रिलीज के पहले ऊंचाई की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी। इस स्क्रीनिंग में अमिताभ बच्चन की ...और पढ़ें

Photo Credit : viralbhayani Instagram Photos Screenshot
Photo Credit : viralbhayani Instagram Photos Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Uunchai: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की मल्टीस्टारर फिल्म 'ऊंचाई' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को लेकर पिछले काफी समय से बज बना हुआ था। फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा अनुपम खेर, बोमन ईरानी, डैनी डेन्जोंगपा, नीना गुप्ता और परिणीति चोपड़ा अहम किरदार में नजर आएंगे। दिग्गज कलाकारों से सजी इस फिल्म से मेकर्स ही नहीं बल्कि फैंस को भी काफी उम्मीदें हैं। वहीं अब अमिताभ बच्चन अपनी फिल्म की सफलता की कामना के लिए सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे। बप्पा के दरबार बिग बी अकेले नहीं बल्कि उनके साथ बेटे अभिषेक बच्चन भी पहुंचे हैं। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अमिताभ-अभिषेक ने बप्पा के आगे टेका माथा

अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म 'ऊंचाई' आज रिलीज हुई है। मूवी रिलीज होते ही बिग बी बेटे अभिषेक बच्चन के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे। इस दौरान का वीडियो सामने आया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि जहां अमिताभ बच्चन मंदिर में हाथ जोड़े खड़े हैं वहीं और अभिषेक अपना सिर झुका कर भगवान का आशीर्वाद ले रहे हैं। इस दौरान दोनों ने व्हाइट ट्रेडिशनल आउटफिट पहना हुआ है। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

हाल ही में हुई थी 'ऊंचाई' की स्क्रीनिंग  

आपको बता दें कि फिल्म रिलीज के पहले 'ऊंचाई' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी। इस स्क्रीनिंग में अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन और अभिषेक बच्चन के अलावा कंगना रनौत, अक्षय कुमार, सलमान खान, काजोल, शहनाज गिल, रानी मुखर्जी, सूरत बड़जात्या जैसे कई स्टार्स ने शिरकत की। इस फिल्म को सूरज बड़जात्या ने डायरेक्ट किया है। वहीं ये मूवी राजश्री प्रोडक्शन में बनी है।

Uunchai के ट्रेलर रिलीज से पहले मेकर्स ने शेयर किया फिल्म का खास पोस्टर, स्टार कास्ट ने साथ में यूं की मस्ती