विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

57 साल पहले डिब्बा बंद हुई थी Amitabh Bachchan की पुरानी फिल्म, पर्दे पर शायर बनते-बनते रहे थे गए बिग बी

Published: Wed, 15 Jul 2026 03:55 PM (GMT+05:30)

अमिताभ बच्चन की एक फिल्म ऐसी भी रही थी, जिसकी शूटिंग शुरू होने के बाद डिब्बा बंद हो गई। 

अमिताभ बच्चन की फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)

अमिताभ बच्चन की फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. 57 साल पहले बन रही थी ये फिल्म

  2. शूटिंग के बंद हुई थी अमिताभ बच्चन की मूवी

  3. इस एक्ट्रेस के साथ नजर आने वाले थे एक्टर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अमिताभ बच्चन को आज के समय में हिंदी सिनेमा का महानायक माना जाता है। पिछले 6 दशकों से ज्यादा लंबे करियर में अमिताभ ने एक से बढ़कर एक मूवीज के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। ज्यादा बातें उनकी हिट फिल्मों की जाती है, लेकिन आज चर्चा बिग बी की उस फिल्म के बारे में होगी, जिसमें अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) एक शायर की भूमिका निभाने वाले थे। 

ये एक बायोपिक मूवी थी और इसकी शूटिंग भी शुरू हो गई थी। लेकिन फिर बाद में जाकर ये डिब्बा बंद हो गई। आइए जानते हैं कि अमिताभ बच्चन की 57 साल पुरानी वह फिल्म कौन सी थी। 

कभी रिलीज हुई नहीं हुई अमिताभ बच्चन की ये मूवी

साल 1969 में आई निर्देशक ख्वाजा अहमद अब्बास की फिल्म सात हिंदुस्तानी से अमिताभ बच्चन ने बतौर अभिनेता हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे पहले एक और ऐसी फिल्म बन रही थी, जिससे बिग बी का डेब्यू हो सकता था। इसी साल निर्देशक सावन कुमार टांक ने एक फिल्म बनाने की योजना बनाई थी, जिसका नाम था- मिर्जा गालिब (Mirza Ghalib)।

यह भी पढ़ें- रेलवे स्टेशन पर भूखे सोए, पत्नी के गहने गिरवी रखकर बनाया Amitabh Bachchan को स्टार; आज भी कल्ट हैं इनकी फिल्में

amitabhbachchanmirzaghalib

जी हां मशहूर शायर रहे मिर्जा गालिब की बायोपिक में अमिताभ बच्चन को लीड एक्टर के तौर पर चुना गया। उनके साथ इस मूवी में अभिनेत्री लीना चंदावरकर को कास्ट किया गया था। सब कुछ सही चल रहा था। फिल्म की कास्ट के स्क्रीन टेस्ट भी हो गए थे, जिसमें अमिताभ ने सभी को प्रभावित किया। इसी वजह से सवान कुमार ने मिर्जा गालिब के शुरुआती सीन्स को भी फिल्मा लिया था। 

amitabh bachchan shelved movies (1)

लेकिन कुछ दिनों की शूटिंग के बाद मिर्जा गालिब बंद हो गई। आईएमडीबी की रिपोर्ट में ये दावा किया जाता है कि इस मूवी के निर्माताओं का अमिताभ बच्चन की आवाज और दुबले-पतले शरीर को लेकर स्क्रीन प्रजेंस पर संदेह होने लगा।

amitabh bachchan shelved movies

उन्होंने मिर्जा गालिब पर पैसा लगाने से मना कर दिया और सावन कुमार टांक की मूवी से हाथ पीछे खींच लिए। इस तरह से अमिताभ बच्चन और लीना चंदावरकर की मिर्जा गालिब ठंडे बस्ते में चली गई और फिर कभी रिलीज नहीं हो पाई। 

मिर्जा गालिब पर बनी है ये फिल्म

अमिताभ बच्चन बेशक पर्दे पर शायर मिर्जा गालिब की भूमिका नहीं निभा पाए। लेकिन इस शायर की जिंदगी पर बनी सबसे मशहूर फिल्म  'मिर्जा गालिब' (1954) में दिग्गज अभिनेता रहे भरत भूषण ने मुख्य भूमिका निभाकर वाहवाही लूटी थी।

यह भी पढ़ें- 45 साल पुराना अमिताभ का वो गाना, रबींद्रनाथ टैगोर के गीत से था प्रेरित; Kishore Kumar की मखमली आवाज ने बनाया कल्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।