विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमिताभ बच्चन ने बर्थडे से एक दिन पहले फैंस को कहा शुक्रिया, किया ये ट्वीट

By Mohit PareekEdited By:
Published: Fri, 11 Oct 2019 09:00 AM (IST)

Happy Birthday Amitabh Bachchan अमिताभ बच्चन ने अपने जन्मदिन से पहले ही अपने फैंस का शुभकामनाएं देने के लिए शुक्रिया अदा किया है।

अमिताभ बच्चन ने बर्थडे से एक दिन पहले फैंस को कहा शुक्रिया, किया ये ट्वीट
अमिताभ बच्चन ने बर्थडे से एक दिन पहले फैंस को कहा शुक्रिया, किया ये ट्वीट

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन आज 77 साल के हो गए हैं। उन्होंने भारतीय सिनेमा को अपना सराहनीय योगदान दिया है, जिन्हें सदी के महानायक के रूप में भी जाना जाता है। ऐसे में उनके चाहने वालों की भी देश और दुनिया में कोई कमी नहीं है। उनके जन्मदिन के अवसर पर उनके करोड़ों फैंस जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दे रहे हैं। अमिताभ का जन्मदिन आज है, लेकिन उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं पहले से ही मिलने लगी है। खास बात ये है कि अमिताभ बच्चन ने भी एक दिन पहले ही उनका शुक्रिया अदा कर दिया।

अमिताभ बच्चन का जन्मदिन 11 अक्टूबर को होता है, लेकिन बिग बी ने 10 अक्टूबर रात में ही अपने फैंस को शुक्रिया कह दिया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- उन लोगों के प्रति मेरा आभार, जो 11 तारीख के लिए अपनी शुभकामनाएं दे रहे हैं। मैं प्रत्येक व्यक्ति को व्यक्तिगत रूप से धन्यवाद नहीं बोल सकता... लेकिन आप सभी मेरे दिल में हैं... आपके लिए मेरा प्यार...! अनेक अनेक धन्यवाद।

अमिताभ बच्चन ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं और लगातार अपने फैंस से जुड़े रहते हैं। उनके इस ट्वीट को हजारों लोग लाइक कर चुके हैं और लगातार यह संख्या बढ़ रही है। वहीं इस ट्वीट में कमेंट की संख्या भी लगातार बढ़ रही है, जिसमें लोग अपने महानायक को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

उनके इस ट्वीट के बाद फैंस उन्हें कमेंट में जन्मदिन की बधाई देने लगे। वहीं आज पूरा देश उन्हें बधाई दे रहा है। सुपरस्टार से लेकर एक आम आदमी तक उन्हें बधाई दे रहे हैं। वहीं ट्विटर के टॉप ट्रेंड में भी #HappyBirthdayAmitabhBachchan ट्रेंड कर रहा है। वहीं कौन बनेगा करोड़पति में सोनी ने भी अमिताभ बच्चन के लिए उनके और उनके पिता की यादों के साथ एक इमोशनल वीडियो बनाया है और बिग को बधाई दी है। वहीं उनकी बेटी श्वेता बच्चन ने इंस्टाग्राम पर अमिताभ बच्चन के साथ एक फोटो शेयर करते हुए जन्मदिन की बधाई दी है।