Wedding Anniversary: अभिषेक बच्चन की शादी के दिन मॉडल ने काट ली थी नस, हिल गया था बच्चन परिवार
Abhishek Bachchan की शादी के दिन बच्चन परिवार उस वक्त सकते में आ गया था जब एक मॉडल ने अभिषेक पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए सुसाइड की कोशिश की थी।
नई दिल्ली, जेएनएन। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या बच्चन की शादी की आज 12वीं सालगिरह है। बच्चन कपल के फैंस दोनों को सालगिरह की शुभकामनाएं दे रहे हैं। बच्चन परिवार भी इस खुशी को सेलीब्रेट कर रहा है। लेकिन अभिषेक की शादी के दिन उस वक्त बच्चन परिवार सकते में आ गया था जब जान्हवी कपूर ने खुदकुशी करने की कोशिश की थी। इस घटना ने बच्चन परिवार को हिला दिया था।
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी बेहद धूमधाम के साथ शाही अंदाज में की गई थी। शादी के दिन जब अमिताभा बच्चन समेत उनका परिवार खुशियों में डूबा हुआ था और अभिषेक दूल्हा बने हुए थे। तब उनको एक घटना ने सकते में ला दिया। इस घटना ने बच्चन परिवार को झकझोर दिया।
दरअसल, शादी के दिन एक मॉडल जान्हवी कपूर ने अभिषेक बच्चन से पहले ही अपनी शादी होने की बात कहते हुए खुदकुशी का प्रयास किया था। खबरों के मुताबिक मॉडल जान्हवी कपूर ने अभिषेक बच्चन पर धोखा देने का आरोप लगाया था। मॉडल ने अमिताभ बच्चन के घर प्रतीक्षा के सामने ही अपने हाथ की नस काट ली थी। यह खबर सुनते ही बच्चन परिवार सकते में आ गया था।
इमेज: मॉडल जान्हवी
मॉडल जान्हवी ने दावा किया था कि अभिषेक के साथ उसका रिश्ता फिल्म दस की शूटिंग के दौरान शुरू हुआ था। मॉडल का दावा था कि उसके कुछ दोस्तों के सामने दोनों ने शादी भी की थी। हालांकि, पुलिस के सामने वह अभिषेक से शादी के कोई सबूत पेश नहीं कर पाई थी। बता दें कि मॉडल जान्हवी ने अभिषेक के साथ फिल्म दस के एक गाने 'दस बहाने' में काम किया था।
बता दें कि अभिषेक और ऐश्वर्या अपनी वेडिंग एनीवर्सिरी मनाने मालदीव्स गए हुए हैं। हाल ही में एयरपोर्ट पर जाते हुए उनकी तस्वीरें आई थीं।