विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Amitabh Bachchan बिना ब्रेक 8-8 घंटे कर रहे हैं काम, कार में बैठ करना पड़ा लंच, तो छलका बिग बी का दर्द!

Published: Wed, 24 Apr 2024 02:06 PM (IST)

अमिताभ बच्चन काम को लेकर बेहद बिजी चल रहे हैं। आलम ये है कि वो 8- 8 घंटे काम कर ...और पढ़ें

अमिताभ बच्चन बिना ब्रेक 8-8 घंटे कर रहे हैं काम, (X Image)
अमिताभ बच्चन बिना ब्रेक 8-8 घंटे कर रहे हैं काम, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अमिताभ बच्चन, 81 साल की उम्र में भी काम को लेकर कोताही नहीं बरतते। यहां तक कि कॉरपोरेट एम्पलाई की तरह 8- 8 घंटे की शिफ्ट कर रहे हैं, वो भी बिना ब्रेक। इस बीच जब उन्हें लंच भी अपनी कार में बैठकर करना पड़ा, तो बिग बी का दर्द छलक गया।

अमिताभ बच्चन एक बार टीवी जगत में वापसी करने वाले हैं। हाल ही में क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16 का एलान किया गया। इसके साथ ही शो की शूटिंग भी शुरू हो गई है और इस वजह से अमिताभ बच्चन बिजी चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें- KBC 16: अमिताभ बच्चन 'कौन बनेगा करोड़पति' के साथ फिर लौटने को तैयार, इस दिन से शुरू हो रहे हैं रजिस्ट्रेशन

बिना ब्रेक कर रहे हैं काम

अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पर शूटिंग सेट से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। पहली फोटो में बिग बी कार से उतरते हुए नजर आ रहे हैं और कैजुअल लुक में हैं। दूसरी फोटो में बिग बी ब्लैक थ्री पीस सूट में वैनिटी वैन से बाहर आते हुए दिखे। वहीं, तीसरी फोटो में अमिताभ बच्चन हाथ जोड़े हुए दिख रहे हैं, जो कौन बनेगा करोड़पति 16 के सेट की है।

कार में करना पड़ा लंच

अमिताभ बच्चन ने सेट की इन तस्वीरों के साथ बताया कि वो शूटिंग को लेकर बेहद बिजी चल रहे हैं। सुबह 9 बजे से शाम को 5 बजे तक लगातार का कर रहे हैं, वो भी बिना ट्रेडिशनल ब्रेक के। यहां तक लंच भी उन्होंने अपनी कार में बैठकर किया। अमिताभ बच्चन ने भी बताया की शूटिंग खत्म करके वो आईपीएल मैच देखने के लिए रवाना हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17 के इस पॉपुलर कंटेस्टेंट की पत्नी नए सीजन में मचाएंगी तहलका? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

केबीसी से पुराना है अमिताभ का नाता

अमिताभ बच्चन साल 2000 से कौन बनेगा करोड़पति को होस्ट कर रहे हैं। सिर्फ तीसरे सीजन को शाह रुख खान ने होस्ट किया था। इसके बाद बिग बी ने फिर बतौर होस्ट वापसी की। इसके साथ ही पिछले 23 सालों से अमिताभ बच्चन, कौन बनेगा करोड़पति से जुड़े हुए हैं। केबीसी के 16 वें सीजन के साथ बिग बी इस साल भी होस्ट की कुर्सी संभालने वाले हैं।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।