यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने शेयर की अनदेखी तस्वीर, थ्रोबैक पिक्चर में ऐसे नजर आए बिग बी
अमिताभ बच्चन अक्सर अपनी थ्रोबैक पिक्चर्स अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते रहते हैं। हाल ही में बिग बी ने अपनी एक अनदेखी पिक्चर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की। इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में वो काफी अलग नजर आ रहे हैं।

नई दिल्ली, जेएनएन। Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन अपनी फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी फैंस को एंटरटेन करते रहते हैं। अक्सर अपनी पुरानी यादों को भी बिग बी यहीं याद करते नजर आते हैं। अब अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बिग बी ने एक पुरानी पिक्चर शेयर की है। उनकी जवानी के दिनों को याद करती इस तस्वीर में बिग बी ने मजेदार कैप्शन भी दिया।
सूट-बूट में चाय का कप लिए नजर आए बिग बी
अमिताभ बच्चन इस पुरानी पिक्चर में हाथ में चाय का कप लिए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया, 'एक बार बहुत समय पहले....!!! चाय??' इसके साथ उन्होंने हंसने वाले इमोजी भी पोस्ट किए।
View this post on Instagram
फैंस को पसंद आई अमिताभ की थ्रोबैक पिक्चर
अमिताभ की ये थ्रोबैक पिक्चर फैंस को काफी पसंद आई। कुछ ही घंटों में इस पिक्चर पर 90 हजार से ज्यादा लाइक आ चुके हैं। वहीं फैंस ने कमेंट सेक्शन में भी मजेदार कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा, 'चाय कमाल की है सर'। वहीं एक अन्य ने लिखा, 'ओल्ड हमेशा गोल्ड ही रहता है, 90 के सुपरस्टार।' वहीं एक अन्य ने लिखा, 'हैंडसम लग रहे हैं सर'।
अमिताभ के इंस्टा अकाउंट पर कई थ्रोबैक पिक्चर्स
अमिताभ अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर थ्रोबैक पिक्चर्स शेयर करते रहते हैं। 3 दिन पहले उन्होंने फिल्म दो और दो पांच की एक तस्वीर शेयर की थी। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, '2+2 =5 के 43 वर्ष, दो और दो पांच.. कितना मजा आया इस फिल्म में.. बेल बॉटम्स और सब!!! …. अरे उन दिनों बेल बॉटम बहुत लुभावना था.. एक थिएटर में फिल्म देखने गया, और एक चूहा मेरी पैंट में चढ़ गया.. बेल बॉटम के लिए धन्यवाद'।
आदि पुरुष में आएंगे नजर
अमिताभ बच्चन के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर 2022 में फिल्म उंचाई में नजर आए थे। इसी के साथ फिल्म गुडबाय में भी उनकी परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया गया। अपकमिंग फिल्म की बात करें तो अमिताभ आदि पुरुष में नजर आएंगे।