टिक-टॉक डांसर पर पड़ी रेमो डिसूज़ा की नज़र, वीडियो देखकर अमिताभ बच्चन ने बोला- 'WOW'
इस डांस वीडियो पर कई सेलेब्स की नजर पड़ी। इनमें सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी शामिल हैं। उन्होंने इसे वीडियो पर रिट्वीट कर WOW लिखा।
नई दिल्ली,जेएनएन। आजकल सोशल मीडिया के जरिए बड़े आसानी से लोग फेमस हो जाते हैं। 2019 की सोशल मीडिया स्टार रानू मंडल रहीं, जो गूगल के टॉप सर्च में भी शामिल रहीं। रानू मंडल को बॉलीवुड में ब्रेक भी मिला। साल 2020 के शुरुआत में भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। एक टिक-टॉक डांसर की वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर बॉलीवुड के कई सेलेब्स अपनी प्रतिक्रिया जता चुके हैं।
रेमो ने कहा अगली फ़िल्म
शश नाम के एक ट्विटर यूजर ने टिक-टॉक का एक वीडियो शेयर किया। जिसमें यूजर ने रितिक रोशन और प्रभुदेवा को टैग भी किया। बाबा जैक्सन नाम के टिक-टॉक यूजर के डांस पर इसके बाद से कई सेलेब्स फिदा हो चुके हैं। आर्टिकस 15 के डायरेक्टर अभिनव सिन्हा ने रेमो डिजूसा को टैग करके लिखा 'देखा क्या'। इसके बाद रेमो ने उस पर रिप्लाई करते हुए लिखा, 'भाइया नेक्स्ट फ़िल्म'।
Bhaia next film :)))) https://t.co/ylTRT6tPZy" rel="nofollow
— Remo D'souza (@remodsouza) January 12, 2020
अमिताभ बच्चन ने भी की तारीफ़
इस डांस वीडियो पर कई सेलेब्स की नजर पड़ी। इनमें सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी शामिल रहे। उन्होंने इसे वीडियो को ट्वीट कर WOW लिखा। वहीं, अरशद वारसी ने इसे ब्रिलिएंट बताया। सुनील शेट्टी ने भी इस डांसर की तारीफ की। रवीना टंडन को टिप रीमिक्स वाला डांस पसंद आया। उन्होंने रेमो डिसूजा को टैग करते हुए लिखा कि प्रतिभा की खोज की जा रही है। वहीं, अनुपम खेर ने इस डांस वीडियो को देखने लायक बताया।
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) January 12, 2020
Absolutely BRILLIANT.... https://t.co/UPK6rAsUQZ" rel="nofollow
— Arshad Warsi (@ArshadWarsi) January 13, 2020
How gooood is this boy 👏👏👍. https://t.co/Fiywc3kRCl" rel="nofollow
— Suniel Shetty (@SunielVShetty) January 13, 2020
Fantastic! Love all of it , especially the “tip tip remix” .. talent waiting to be discovered.. @remodsouza @PDdancing @TheFarahKhan https://t.co/UOXyFe2U8n" rel="nofollow
— Raveena Tandon (@TandonRaveena) January 13, 2020
Watch him!! He is OUTSTANDING!! 👇👍😍 https://t.co/jnHkx2uwUr" rel="nofollow
— Anupam Kher (@AnupamPKher) January 13, 2020
सोशल मीडिया यूजर बता रहे माइकल जैक्सन
डांसर वीडियो में माइकल जैक्सन जैसे गेटअप में नजर आ रहा है। वह डांस भी उनके ही स्टाइल में कर रहा है। इसके बाद से सोशल मीडिया यूजर्स डांस करने वाले लड़के तुलना माइकल जैक्सन से कर रहे हैं।
ऐसे ही फेमस हुए थे डब्बू अंकल
मध्य प्रदेश के डब्बू अंकल ने कुछ समय पहले अपने डांस के जरिए इंटरनेट पर बज़ क्रिएट किया था। डब्बू अंकल ने गोविंदा के गाने पर किसी शादी में डांस किया था। उसके बाद उनका वीडियो काफी तेजी के साथ वायरल हो गया। उनके वीडियो पर बॉलीवुड सेलेब्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी थी।