Amitabh Bachchan Post: हॉस्पिटल से अमिताभ ने फैंस को पढ़ाया मज़हब का पाठ, किया ये पोस्ट
बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन इस वक्त नानावटी अस्पताल में कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं। अमिताभ करीब 11 दिन से मुंबई अस्पताल में एडमिट हैं। Photo- Amitabh Twitter
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन इस वक्त नानावटी अस्पताल में कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं। अमिताभ करीब 11 दिन से मुंबई अस्पताल में एडमिट हैं। बिग बी के अलावा उनके बेटे बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन भी नानावटी अस्पताल में एडमिट हैं। लेकिन अमिताभ एडमिट होने के बाद भी लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और ट्विटर के जरिए अपने फैंस से जुड़े हुए हैं।
अमिताभ हर रोज़ अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट करते हैं। कभी वो अपने फैंस के सामने नतमस्तक होते हैं उन्हें धन्यवाद करते हैं तो कभी फैंस को कुछ सीख देते हैं। हाल ही में बिग बी ने ट्विटर पर एक नया पोस्ट शेयर का है जिसमें उन्होंने फैंस को मज़हब का पाठ पढ़ाया है। अमिताभ ने ट्विटर दो फोटो शेयर की हैं। एक तस्वीर में वो हाथ जोड़ते नज़र आ रहे हैं तो त दूसरी में वो दुआ मांग रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, ‘मज़हब तो ये दो हथेलियां बताती हैं... जुड़ें तो ‘पूजा’ खुलें तो ‘दुआ’ कहलाती हैं’।
T 3603 - मज़हब तो ये दो हथेलियाँ बताती हैं,
जुड़ें तो "पूजा" खुलें तो “दुआ” कहलाती हैं..! 🙏🏼 pic.twitter.com/5fDJxqDkcV— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) July 23, 2020
इससे पहले अमिताभ ने चिंता और मुश्किलों से जुड़ा एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया था। इस पोस्ट के शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'खामोशी की तह में छुपा लो सारी उलझनें को, शोर कभी मुश्किलों को आसान नहीं करता..!!'।
हाल ही में एक्टर ने एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्होंने 6 तरह के लोगों से दूरी बनाने के लिए कहा था। उन्होंने लिखा था कि सभी से ईर्ष्या करने वाले, घृणा करने वाले, असंतोषी, क्रोधी, सदा संदेह करने वाले और पराए आसरे जीने वाले ये छः प्रकार के मनुष्य हमेशा दुखी रहते हैं। वहीं ऐसे प्रवृत्ती वालों लोगों से बचना चाहिए।