Madhuri Dixit की 'चंद्रमुखी' वाली अदाएं देख थम गईं बिग बी की सांसें, भर-भरकर की 'धक-धक गर्ल' की तारीफें
KBC में जब माधुरी दीक्षित ने 'देवदास' के गाने पर ऐसी परफॉर्मेंस दी कि बिग बी देखते ही रह गए।
-1791287796157_m.webp)
माधुरी की परफॉर्मेंस की बिग बी ने की तारीफ
HighLights
माधुरी की परफॉर्मेंस की बिग बी ने की तारीफ
एक्ट्रेस ने हॉट सीट पर दिखाई 'चंद्रमुखी' अदाएं
केबीसी में पहुंची थीं माधुरी दीक्षित
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कौन बनेगा करोड़पति के नए प्रोमो माधुरी दीक्षित को केबीसी की हॉट सीट पर देखा जा सकता है। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उनकी डांस परफॉर्मेंस ने बटोरी है। यहां तक कि इस डांस परफॉर्मेंस पर बिग बी भी उन्हें देखते रह गए।
माधुरी की अदाएं देखते रह गए अमिताभ बच्चन
'कौन बनेगा करोड़पति' में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के बर्थडे वीक एपिसोड में 'कोण होणार करोड़पति' की होस्ट माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) एक कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल हुईं। शो के दौरान, उन्होंने 'देवदास' फिल्म के अपने किरदार 'चंद्रमुखी' की झलक दिखाई, जिसे देखकर अमिताभ बहुत खुश हुए।
माधुरी दीक्षित ने दिखाई दिल जीतने वाली अदाएं
प्रोमो में अमिताभ कंप्यूटर से माधुरी के लिए एक गाना बजाने के लिए कहते हैं। गुलाबी रंग के शानदार लिबास में, एक्ट्रेस अपनी जगह पर बैठे-बैठे ही फिल्म 'देवदास' (Devdas) के गाने 'काहे छेड़ मोहे' पर परफॉर्म करती हैं। अमिताभ उनकी परफॉर्मेंस से काफी प्रभावित दिखते हैं और उनकी तारीफ करते हैं। जब ऑडियंस चीयर करती है और माधुरी अपनी अदाएं दिखाती हैं, तो होस्ट ताली बजाते हुए कहते हैं, 'क्या बात है! कमाल है, कमाल है माधुरी जी'।
View this post on Instagram
सोनी लिव ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, 'माधुरी का अंदाज, सबके लिए खास। देखिए कौन बनेगा करोड़पति, सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर'। प्रोमो देखकर अमिताभ बच्चन की तरह फैंस ने भी एक्ट्रेस की खूब तारीफ की।
अमिताभ बच्चन का वर्कफ्रंट
अमिताभ हाल ही में नाग अश्विन की फिल्म 'कल्कि 2898 AD' (Kalki 2898 AD) में नजर आए थे। अब वे जल्द ही प्रभास और कमल हासन के साथ इसके सीक्वल में काम करेंगे। हालांकि, अभी वे KBC के 18वें सीजन की शूटिंग में व्यस्त हैं, जो अभी टेलीकास्ट हो रहा है।
