Amitabh Bachchan CoronaVirus: अस्पताल से बिग बी ने फैंस को भेजा ये मैसेज, इस बात को लेकर जताई चिंता
अस्पताल से लगातार बिग बी की हेल्थ अपेडेट्स सामने आ रही है। वहीं बिग बी अपने फैंस से सोशल मीडिया के जरिए जुड़े हुए हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस से आज पूरा देश लड़ रहा है। इस महामारी की चपेट में अबतक लाखों लोग चुके हैं। वहीं न जानें कितनों को अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ा। वहीं लाख सावधानियों के बाद भी कई इसकी चपेट में आ गए हैं। कई सेलिब्रेटी भी कोरोना वायरस का शिकार बन चुके हैं। वहीं महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहे हैं। कोविड-19 के इलाज के लिए उन्हेें मुंबई के नानावटी हॉस्पिटल में भर्ती में कराया गया है। अस्पताल से लगातार बिग बी की हेल्थ अपेडेट्स सामने आ रही है। वहीं बिग बी अपने फैंस से सोशल मीडिया के जरिए जुड़े हुए हैं। इसी बीच उन्होंने अपने ट्विटर पोस्ट के जरिए सभी के लिए एक संदेश भेजा है।
T 3595 -
*ईर्ष्यी घृणी त्वसंतुष्ट: क्रोधनो नित्यशड्कितः।*
*परभाग्योपजीवी च षडेते दुखभागिनः।।*
सभी से ईर्ष्या, घृणा करने वाले, असंतोषी, क्रोधी, सदा संदेह करने वाले और पराये आसरे जीने वाले ये छः प्रकार के मनुष्य हमेशा दुखी रहते हैं। अतः यथा संभव इन प्रवृत्तियों से बचना चाहिए। — Amitabh Bachchan (@SrBachchan) July 15, 2020
अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने अपने फैंस से बुरी प्रवृत्तियों से बचने की सलाह दी है। अमिताभ बच्चन ने लिखा, 'सभी से ईर्ष्या, घृणा करने वाले, असंतोषी, क्रोधी, सदा संदेह करने वाले और पराये आसरे जीने वाले ये छः प्रकार के मनुष्य हमेशा दुखी रहते हैं। अतः यथा संभव इन प्रवृत्तियों से बचना चाहिए।'
T 3594 -
श्वेत वर्ण आभूषण
सेवा भाव समर्पण
ईश्वर रूपी देवता ये
पीड़ितों के संबल ये
स्वयं को मिटा दिया
गले हमें लगा लिया
पूजा दर्शन के स्थान ये
परचम इंसानियत के
~ अब— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) July 14, 2020
इस पोस्ट से पहले भी अमिताभ बच्चन अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर एक भावुक कविता शेयर की थी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा था।
श्वेत वर्ण आभूषण
सेवा भाव समर्पण
ईश्वर रूपी देवता ये
पीड़ितों के संबल ये
स्वयं को मिटा दिया
गले हमें लगा लिया
पूजा दर्शन के स्थान ये
परचम इंसानियत के
~ अब
आपको बता दें कि जैसे ही अमिताभ बच्चन के फैंस को उनके कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी मिली थी। वैैसे ही सभी ने सोशल मीडिया पर उनकी सलामती और जल्द स्वस्थ्य होने की दुआएं मांगी थीं। बिग बी को लेकर स्टार्स ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट पर जल्द ठीक होने की कामना की थी।