विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऋषि कपूर को लेकर बच्चन चले चाइना, 102 नॉट आउट होगी इस दिन रिलीज़

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Sat, 17 Nov 2018 03:36 PM (IST)Updated: Mon, 19 Nov 2018 10:52 AM (IST)

इस साल चार मई को रिलीज़ हुई 102 नॉट आउट ने पहले दिन तीन करोड़ 52 लाख रूपये का कलेक्शन ...और पढ़ें

ऋषि कपूर को लेकर बच्चन चले चाइना, 102 नॉट आउट होगी इस दिन रिलीज़
ऋषि कपूर को लेकर बच्चन चले चाइना, 102 नॉट आउट होगी इस दिन रिलीज़

मुंबई। एक सौ दो साल के पिता और उसके 75 साल के बेटे की इमोशनल कहानी पर बनी फिल्म 102 नॉट आउट अब चीन के बॉक्स ऑफ़िस पर धमाका करने की तैयारी में है।

उमेश शुक्ला के निर्देशन में बनी अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर स्टारर 102 नॉट आउट को चीन में 30 नवम्बर को रिलीज़ किया जाएगा। ये बिग बी और ऋषि कपूर का चीन में पहला प्रवेश है। फिल्म की चीन में रिलीज़ के लिए नए पोस्टर भी जारी किये गए हैं। माना जा रहा है कि फिल्म की कहानी को देखते हुए इसे चीन में काफी पसंद किया जा सकता है क्योंकि इससे पहले वहां ज़ायरा वसीम के सीक्रेट सुपरस्टार ने तहलका मचाया है। आमिर की फिल्में दंगल, सीक्रेट सुपरस्टार और पीके ने वहां अच्छी कमाई की थी। हिंदी मीडियम भी अच्छी चली लेकिन बजरंगी भाईजान, सुल्तान और बाहुबली 2 को चीन से कुछ ख़ास फायदा नहीं हुआ।

फिल्म 102 नॉट आउट, सौम्य जोशी के गुजराती नाटक पर आधारित है। फिल्म में अमिताभ बच्चन ने 102 साल के बुजुर्ग दत्तात्रेय वखारिया का रोल निभाया जो बिंदास,खुले दिल ख्यालों के और मौज मस्ती भरी ज़िंदगी में विश्वास रखते हैं। उनका एक 75 साल का बेटा है बाबूलाल। ऋषि कपूर का ये किरदार उम्र के हिसाब से बुजुर्गियत ओढ़ चुका है और इस कारण पिता अपने ही बेटे को वृद्धाश्रम भेजना चाहता है। बकौल पिता एक नालायक बेटे के बचपन को कभी नहीं भूलना चाहिए। करीब एक घंटा 41 मिनट की इस फिल्म को प्रचार के साथ 30 करोड़ रूपये में बनाया गया ।

ओह माई गॉड' फिल्म बनाने वाले नेशनल अवॉर्ड विनर उमेश शुक्ला की फिल्म 102 नॉट आउट से अमिताभ और ऋषि 27 साल बाद वापसी की थी । एक ज़माने में बॉलीवुड में लंबू जी टिंकू जी की क्यूट मानी जाने वाली अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर की जोड़ी आख़िरी बार साथ में 1991 में फिल्म अजूबा में दिखी थी। इससे पहले कपूर एंड संस में ऋषि 90 साल के बुजुर्ग का रोल निभा चुके हैं जबकि सालों से बिग बी पर्दे पर बुजुर्ग वाले रोल निभाते रहे हैं लेकिन इस बार परदे पर उनकी उम्र का ग्राफ और चढ़ा है। हाल के वर्षों में अमिताभ ने पीकू, शमिताभ और तीन जैसी फिल्मों में उम्रदराजी दिखाई है।

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस साल चार मई को रिलीज़ हुई 102 नॉट आउट ने पहले दिन तीन करोड़ 52 लाख रूपये का कलेक्शन किया था और पहले वीकेंड में भी नौ करोड़ 30 लाख रूपये की कमाई हुई थी ।

यह भी पढ़ें: जाने माने रंगकर्मी और एड गुरु एलिक पदमसी का निधन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।