Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rakhi Sawant: राखी सावंत के आरोपों की बीच आदिल ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- 'जब महिलाएं...'

    By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
    Updated: Mon, 06 Feb 2023 05:40 PM (IST)

    राखी सावंत की शादी कुछ समय से चर्चा का विषय बनी हुई है। जुलाई 2022 में शादी के बंधन में बंधी राखी ने 2023 में साल की शुरुआत में ही अपनी शादी की अनाउंसमेंट की थी। लेकिन इसके कुछ समय बाद ही एक्ट्रेस ने अपने पति पर कई आरोप लगाए।

    Hero Image
    Rakhi Sawant: Amidst Rakhi Sawant's allegations, Adil shared a cryptic post, wrote- 'When women...'

    नई दिल्ली, जेएनएन। Rakhi Sawant: राखी सावंत अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने साल की शुरूआत में ही बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी के साथ अपनी शादी की अनाउंसमेंट की थी। जिसके कुछ समय बाद ही एक्ट्रेस ने अपने पति आदिल पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगाए। अब इन सभी आरोपों के बीच आदिल खान दुर्रानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्यार को लेकर औरतों के लिए एक पोस्ट शेयर किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आदिल ने शेयर किया पोस्ट

    आदिल खान दुर्रानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी में लिखा, 'सम्मान प्यार की सबसे बड़ी अभिव्यक्तियों में से एक है।' वहीं एक अन्य पोस्ट में आदिल ने लिखा, 'जब पुरुष और महिलाएं अपने मतभेदों का सम्मान करने और उन्हें स्वीकार करने में सक्षम होते हैं तो प्यार को बढ़ने का मौका मिलता है।'

    'मैं अपना मुंह नहीं खोल रहा...' - आदिल

    आदिल ने 5 फरवरी को अपने पोस्ट में लिखा था कि, 'इसका मतलब यह नहीं है कि अगर मैं एक महिला के बारे में बात नहीं करता हूं तो मैं गलत हूं। यह केवल इसलिए है क्योंकि मैं अपने धर्म का सम्मान करता हूं और मैंने महिलाओं का सम्मान करना सीखा है। जिस दिन मैं मुंह खोलकर बोलूं कि मुझ पर क्या गुजर रही है और ये मेरे साथ क्या कर रही है उसके बाद तो वो मुंह भी नहीं खोल सकती। तो बस यही कारण है कि वो हर दिन आकर लोगों को बताना चाहती है कि आदिल बुरा है, बुरा है।'

    राखी ने आदिल पर लगाए आरोप

    राखी सावंत ने कुछ समय मीडिया के सामने अपने पति आदिल खान दुर्रानी पर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि, 'मैं आप सभी के माध्यम से आदिल की लाइफ में उस लड़की को वॉर्न करना चाहूंगी, जिसने इस स्थिति का फायदा उठाया, जब मैं बिग बॉस मराठी 4 में थी। मैं उसका नाम नहीं लूंगी, लेकिन जब सही समय आएगा, तो मैं सब कुछ दिखा दूंगी, उसकी तस्वीरें। आदिल ने उस महिला के साथ अपने अफेयर के कारण मुझे हमारी शादी के बारे में आठ महीने तक चुप रखा। मैं अब तक चुप थी। उसने हमारी शादी से इंकार कर दिया और बाद में मीडिया की वजह से वह डर गया और हमारी शादी को स्वीकार कर लिया।'

    बता दें कि शादी की अनाउंसमेंट के कुछ समय बाद ही राखी ने अपने हसबैंड आदिल खान दुर्रानी पर अन्य महिला से संबंधों के आरोप लगाए हैं।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16 Finale: इस मजबूत कंटेस्टेंट को निकालने का बिग बॉस ने बनाया मास्टर प्लान, मिलेगा 440 वोल्ट का झटका