Move to Jagran APP

कोरोना वायरस के चलते कैसे कनिका कपूर हो गई रजनीकांत और प्रियंका चोपड़ा से ज्यादा फेमस, पढ़ें पूरी खबर

Kanika Kapoor Most Searched Celebrity during coronavirus lockdown कनिका कपूर कोरोना वायरस के लिए पॉजिटिव टेस्ट करने वाली पहली भारतीय सेलेब थींl

By Rupesh KumarEdited By: Published: Sat, 25 Apr 2020 04:32 PM (IST)Updated: Sat, 25 Apr 2020 07:43 PM (IST)
कोरोना वायरस के चलते कैसे कनिका कपूर हो गई रजनीकांत और प्रियंका चोपड़ा से ज्यादा फेमस, पढ़ें पूरी खबर
कोरोना वायरस के चलते कैसे कनिका कपूर हो गई रजनीकांत और प्रियंका चोपड़ा से ज्यादा फेमस, पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली, जेएनएनl मार्च केअंत तक गायिका कनिका कपूर को 'बेबी डॉल' सिंगर के रूप में जाना जाता था। वह एक बैक ग्राउंड सिंगर के तौर पर फेमस थीं लेकिन जब से उनका COVID-19 का टेस्सट पॉजिटिव आया हैंl उस दिन के बाद उनका जीवन बदल गया और फिर उनका नाम विवादित हो गया।

loksabha election banner

आखिरकार गायिका पर लखनऊ पुलिस ने लापरवाही के लिए केस दर्ज कर लियाl इसके बाद उनके बारे में उत्सुकता बढ़ गई। वास्तव में कनिका पिछले महीने इतनी चर्चा में थी कि उन्होंने प्रियंका चोपड़ा और रजनीकांत को ऑनलाइन सर्च में पीछे छोड़ दिया थाl

 

View this post on Instagram

Thank you @judithleiberny Love my #Camera #bag 👜

A post shared by Kanika Kapoor (@kanik4kapoor) on

सर्च इंजन याहू द्वारा द्वारा जारी एक रिलीज के अनुसार वह मोस्ट सर्चड सेलिब्रिटी थींl याहू द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, 'लॉकडाउन से पहले भारत में ऑनलाइन सोशल मीडिया में प्रियंका चोपड़ा मोस्ट सर्चड फीमेल सेलेब्रिटी थीं लेकिन जैसे ही गायिका कनिका कपूर की रिपोर्ट COVID-1 के लिए पॉजिटिव आईl वह इस सूची में टॉप  पर पहुंच गई। वास्तव में कनिका कपूर 'बेबीडॉल' और 'चिट्टियां कलाइयां' जैसे हिट गानों के लिए जानी जाती हैंl वह सिर्फ सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली फीमेल सेलेब्रिटी नहीं थीं, वह लॉकडाउन में पुरुष और महिला दोनों सेलेब्स में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली सेलिब्रिटी थीं।'

 

View this post on Instagram

She’s cute👭😜 @tanyaganwani

A post shared by Kanika Kapoor (@kanik4kapoor) on

गुड़गांव के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर वरदान गुप्ता कहते हैं, 'मैं कनिका कपूर को सिर्फ नाम से जानता था। मैं जानता था कि वह एक लोकप्रिय गायिका थीं लेकिन इसके अलावा कुछ भी नहीं। लेकिन उनका टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद मैंने उनके बारे में ढूढना चाहा तो एक हफ्ते में कई खबरें उनके बारे में पता चल गई थीं।'

 

View this post on Instagram

One of my Favs @studioverandah 🌈 #kanikakapoor x #verandah

A post shared by Kanika Kapoor (@kanik4kapoor) on

गौरतलब है कि कनिका वायरस के लिए पॉजिटिव टेस्ट करने वाली पहली भारतीय सेलेब थीं और इसलिए उनके मामले को लेकर उत्सुकता काफी अधिक थी। पश्चिमी दिल्ली के निवासी रजनी सिंह ने कहा, 'मैंने वास्तव में उनके नाम का Google अलर्ट रखा था ताकि मुझे उनके बारे में लगातार अपडेट मिले।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.