विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Allu Arjun ने रिजेक्ट कर दिया था बॉलीवुड की इस सुपरहिट फिल्म का ऑफर, बाद में सलमान खान ने निभाया लीड रोल

Published: Wed, 20 Aug 2025 05:10 PM (GMT+05:30)

सलमान खान (Salman Khan) की एक हिट फिल्म के लिए पहली पसंद अल्लू अर्जुन थे। कबीर खान की निर्देशित इस फिल्म में सलमान की भूमिका को खूब पसंद किया गया था और फिल्म ने बजट से 10 गुना ज्यादा कमाई की थी। आइए इस फिल्म के बारे में विस्तार से जानते हैं।

इस फिल्म के लिए सलमान खान नहीं थे पहली पसंद (Photo Credit- IMDb)
इस फिल्म के लिए सलमान खान नहीं थे पहली पसंद (Photo Credit- IMDb)

HighLights

  1. सलमान खान की इस सुपरहिट फिल्म के लिए नहीं थे पहली पसंद
  2. साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को ऑफर हुई थी मूवी
  3. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर की थी रिकॉर्ड तोड़ कमाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के गलियारों में अक्सर कुछ हिट फिल्मों की चर्चा चलती है। जब एक बार मूवी सफल हो जाती है, तो फिर यह जिक्र भी होता है कि उसके लिए पहली पसंद कौन था। ऐसा ही कुछ सलमान खान की एक हिट फिल्म के साथ भी है। मूवी ने बजट से 10 गुना ज्यादा कमाई की थी। शायद आपको हैरानी होगी कि इसके लिए मेकर्स की पहली पसंद साउथ का एक सुपरस्टार था। आइए जानते हैं कि यह कौन-सी फिल्म है।

हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार सलमान खान ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। उन्होंने एक्टिंग करियर के दौरान फ्लॉप का स्वाद भी चखा है, लेकिन उनकी ज्यादातर फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई भी की है। इन दिनं वह अपने पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 19 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसके जरिए वह टीवी पर एक बार फिर बतौर होस्ट धमाल मचाने आने वाले हैं। खैर, आज बात उनकी एक सुपरहिट मूवी की कर रहे हैं।

अल्लू अर्जुन थे फिल्म के लिए पहली पसंद

यहां हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, उसका नाम बजरंगी भाईजान है। सलमान खान ने इस फिल्म में लीड रोल की भूमिका निभाई थी और पवन सिंह की भूमिका निभाई थी। कबीर खान की निर्देशित फिल्म के लिए सलमान पहली पसंद नहीं थे। इसके लिए उन्होंने साउथ सिनेमा के कई दिग्गज कलाकारों को अप्रोच किया था। इनमें से एक अल्लू अर्जुन का नाम भी है।

यह भी पढ़ें- Ajay Devgn ने ठुकराई थी ये फिल्म, सलमान खान की झोली में आते ही हो गई सुपरहिट

अल्लू अर्जुन ने समय ना होने की वजह से फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था। इसके अलावा, रजनीकांत समेत कई अन्य कलाकारों को भी फिल्म का रोल ऑफर हुआ था।

बजरंगी भाईजान का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सलमान खान की इस सुपरहिट फिल्म ने भारत में 320.34 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 918.18 करोड़ रहा था। इस फिल्म का जादू दुनियाभर के दर्शकों पर चला था। खास बात है कि मूवी का बजट महज 90 करोड़ था। 

फिल्म की कास्ट के बारे में बात करें, तो इसमें सलमान खान के साथ करीना कपूर ने लीड रोल की भूमिका निभाई थी। वहीं, हर्षाली मल्होत्रा ने मुन्नी का रोल निभाया था।

यह भी पढ़ें- सबसे बड़ा खतरा... निर्देशक Sooraj Barjatya ने बताए डायरेक्शन के मूल मंत्र, ये फिल्म बनाना थी बड़ी गलती

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।