विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pushpa 2: लंबा चलेगा Allu Arjun की पुष्पा का 'राज', पार्ट 2 की रिलीज से पहले तीसरी किस्त पर बड़ा अपडेट

By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
Published: Fri, 16 Feb 2024 07:27 PM (IST)Updated: Fri, 16 Feb 2024 07:35 PM (IST)

Allu Arjun Pushpa 2 फिल्म पुष्पा के जरिए साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने फैंस के दिलों में खास जगह बनाई ...और पढ़ें

पुष्पा 3 को लेकर अल्लू अर्जुन ने दी बड़ी जानकारी (Photo Credit-Instagram)
पुष्पा 3 को लेकर अल्लू अर्जुन ने दी बड़ी जानकारी (Photo Credit-Instagram)

HighLights

  1. अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 का हर कोई कर रहा है इंतजार
  2. फिल्म के तीसरे पार्ट पर आया बड़े अपडेट
  3. जानिए कब रिलीज होगी पुष्पा 2

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Allu Arjun On Pushpa 3: फिल्म पुष्पा ने साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फैन फॉलोइंग को काफी ज्यादा बढ़ाया। उनके करियर की सबसे सफल फिल्म बन कर पुष्पा ने एक्टर को एक नई पहचान दिलाई है। आने वाले समय में अल्लू फिल्म पुष्पा- द रुल यानी पुष्पा 2 में नजर आने वाले हैं।

इस मूवी के टीजर ने फैंस के एक्साइटमेंट को पहले से हाई कर रखा है। इस बीच अभिनेता ने पुष्पा फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त को लेकर एक ऐसा अपडेट दिया है, जिसे जानकरा यकीनन तौर पर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ने वाली है। 

पुष्पा 3 को लेकर क्या बोले अल्लू अर्जुन

बीते साल अल्लू अर्जुन के जन्मदिन के मौके पर पुष्पा पार्ट 2 का टीजर रिलीज किया गया था। जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। इस फ्रेंचाइजी को लेकर फैंस में जबरदस्त हाइप बना हुआ और हर कोई पुष्पा 2 की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। लेकिन इससे पहले डायरेक्टर सुकुमार की पुष्पा फ्रेंचाइजी को लेकर बिग अपडेट सामने आ रहा है।

अंग्रेजी वेब साइट की खबर के मुताबिक हाल ही में अल्लू अर्जुन से पुष्पा के तीसरे पार्ट को लेकर सवाल पूछा गया। इस पर जवाब देते हुए साउथ फिल्म कलाकार ने कहा है-  क्यों नहीं पुष्पा पार्ट 3 के लिए आप बिल्कुल उम्मीद कर सकते हैं। हमने इस फिल्म फ्रेंचाइजी को आगे की तरफ ले जाने की पूरी प्लानिंग की है।

इसके लिए हमारे पास कई शानदार आइडिया भी हैं, जो इसे आने वाले वक्त में रोचक बनाएंगे। इस तरह से पुष्पा 2 की रिलीज से पहले ही अल्लू अर्जुन ने पुष्पा 3 की पुष्टि को लेकर अपडेट दे दिया है। इस खबर सामने आने के बाद से फैंस की उत्सुकता का कोई ठिकाना नहीं रहा है। 

जानिए कब रिलीज होगी पुष्पा 2

पुष्पा 2 की रिलीज के लिए फैंस काफी बेताब हैं। गौर करे इसकी रिलीज डेट की तरफ तो अल्लू अर्जन की ये मूवी 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना एक बार फिर से अल्लू अर्जुन संग रोमांस फरमाती हुई दिखाई देंगी।

ये भी पढ़ें- Pushpa: The Rule: रश्मिका मंदाना ने शेयर की 'पुष्पा 2' सेट से नई फोटो, अल्लू अर्जुन की फिल्म की ये तस्वीर हुई वायरल