विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pushpa 2: Fahadh Fasil के जन्मदिन के मौके पर मेकर्स ने शेयर किया उनका पहला लुक, भंवर सिंह ने उड़ाई लोगों की नींद

Published: Thu, 08 Aug 2024 06:11 PM (IST)

8 अगस्त को मलयालम अभिनेता फहद फासिल और पुष्पा के भंवर सिंह शेखावत का जन्मदिन होता है। एक्टर आज अपना ...और पढ़ें

पुष्पा 2 से फहद फासिल का नया लुक
पुष्पा 2 से फहद फासिल का नया लुक

HighLights

  1. एसपी भंवर सिंह के रूप में नजर आए फहद
  2. पुष्पा राज के किरदार में नजर आएंगे अल्लू अर्जुन
  3. 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। पुष्पा 2: द रूल 2024 की मोस्ट अवेटेड मूवीज में से एक है। अल्लू अर्जुन स्टारर इस फिल्म की दीवनगी फैंस के बीच बहुत ज्यादा है। यह निश्चित है कि 6 दिसंबर से बॉक्स ऑफिस पर तूफान आने वाला है। सुकुमार इस फिल्म के निर्माता हैं। फिल्म इस समय अपनी प्रोडक्शन स्टेज में है। पूरी शूटिंग सितंबर तक पूरी होने की उम्मीद है।

जारी हुआ नया पोस्टर

इस दौरान मेकर्स ने फहद फासिल के जन्मदिन के मौके पर फिल्म से उनका फर्स्ट लुक शेयर किया है। फहद इस फिल्म में खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे। इस नए पोस्टर में फहद एक गन और कुल्हाड़ी पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म में उनके किरदार का नाम भंवर सिंह शेखावत है। उनके लुक को देखकर ये साफ लग रहा है कि फिल्म में वाकई धमाल होने वाला है।

यह भी पढ़ें: Pushpa 2 के क्लाइमैक्स शूट से वायरल अल्लू अर्जुन का एक्शन वीडियो, पुष्पाराज के खौफ से थर-थर कांपे दुश्मन

कौन-कौन से कलाकार आएंगे नजर

नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना फिल्म में लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आएंगी। फिल्म में सुनील, अनसूया, धनंजय, राव रमेश, जगदीश प्रताप बंडारी और अन्य एक्टर्स भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

पुष्पा 2 पहले इसी साल 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी। हालांकि शूटिंग में देरी की वजह से इसे आगे खिसका दिया गया। अब यह फिल्म 6 दिसंबर, 2024 को रिलीज होगी। फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। 'पुष्पा: द रूल' में अल्लू अर्जुन का अलग और डबल रोमांचित करने वाला किरदार देखने को मिलेगा।

शूट हो रहा है क्लाइमैक्स सीन

फिलहाल फिल्म के क्लाइमैक्स सीन की शूटिंग चल रही है जोकि सितंबर तक पूरी हो जाएगी। अभी इस फिल्म के दो हिट गाने 'पुष्पा पुष्पा'और अंगारों रिलीज किए गए हैं। इस गाने को देवी श्री प्रसाद ने कंपोज किया है और लिरिक्स चंद्र बोस ने लिखे हैं।

यह भी पढ़ें: श्रीलंका के जंगलों में शूट होगा Pushpa 2 का क्लाइमेक्स सीन, क्या है मेकर्स का स्पेशल प्लान?