विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pushpa 2: 'पुष्पा राज' फिर धमाल मचाने के लिए तैयार, फिल्म के सेट से सामने आई अल्लू अर्जुन की यह तस्वीर

By Karishma LalwaniEdited By:
Published: Sun, 30 Oct 2022 01:09 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 30 Oct 2022 01:19 PM (GMT+05:30)

Pushpa 2 अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा द राइज आज भी दर्शकों के बीच हिट है। फिल्म का चर्चित डायलॉग ...और पढ़ें

File Photo of Allu Arjun from Film Pushpa Set. Photo Credit/ Allu Arjun Twitter
File Photo of Allu Arjun from Film Pushpa Set. Photo Credit/ Allu Arjun Twitter

नई दिल्ली, जेएनएन। Allu Arjun Begins Pushpa 2 Shooting: पिछले साल रिलीज हुई अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा: द राइज' को दर्शकों का खूब प्यार मिला। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के वो झंडे गाड़े, जिसके बारे में शायद ही किसी ने कल्पना की होगी। फिल्म ने इस वर्ष आयोजित किए गए फिल्मफेयर अवॉर्ड में सात अवॉर्ड अपने नाम किए। यह पैन इंडिया फिल्म थी, जिसमें रश्मिका मंदाना के साथ अल्लू अर्जुन की जोड़ी और कहानी, दोनों को ही दर्शकों का प्यार मिला। पहले पार्ट की अपार सफलता के बाद फैंस दूसरे पार्ट (पुष्पा: द रूल) का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

फिल्म के सीक्वल की रिलीज डेट को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट अभी तक नहीं हुई है, लेकिन इसकी शूटिंग शुरू कर दी गई है। फिल्म के सेट से अल्लू अर्जुन की एक तस्वीर सामने आई है। इससे पहले रश्मिका मंदाना ने निर्देशक सुकुमार के साथ फिल्म की शूटिंग की तस्वीर शेयर की थी।

सेट से सामने आई अल्लू अर्जुन की तस्वीर

पॉपुलर फिल्म पुष्पा की फ्रेंचाइजी के दूसरे पार्ट की शूटिंग से लीड एक्टर अल्लू अर्जुन की एक तस्वीर सामने आई है। यह तस्वीर सिनेमेटोग्राफर मिरासलो क्यूबा ब्रोजिक के साथ क्लिक की गई है। तस्वीर में यह देखा जा सकता है कि ब्रोजिक, अल्लू अर्जुन को किसी सीन के बारे में विस्तार से बता रहे हैं और एक्टर भी उसके बारे में ध्यान से सुन रहे हैं, मानो अल्लू किरदार में पूरी तरह से घुस गए हों। फिल्म की शूटिंग से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसकी रिलीज डेट में एक या दो साल से ज्यादा का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

फेमस हैं फिल्म पुष्पा के डायलॉग

'पुष्पा: द राइज' की सिर्फ कहानी को पसंद किया गया था, बल्कि फिल्म में बोले गए कई डायलॉग भी एकाएक पॉपुलर हुए, खासकर ' मैं झुकेगा नहीं।' पुष्पा के कैरेक्टर में अल्लू अर्जुन की चाल, उनके बात करने का अंदाज और झुकेगा नहीं कहने का तरीका, इतना वायरल हुआ कि इस पर कई मीम्स तक बने। वहीं, फिल्म के गाने 'सामी-सामी' और 'श्रीवल्ली' को भी खूब पसंद किया गया। कुछ मिलाकर फिल्म में दिखाए हर एक दृश्य लोगों को पसंद आए।

फिल्मफेयर में जीते 7 अवॉर्ड

'पुष्पा: द राइज' की रिकॉर्डतोड़ सफलता यहीं खत्म नहीं हुई। फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में इस फिल्म को बेस्ट एक्टर, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर, बेस्ट सिनेमेटोग्राफी, बेस्ट मेल सिंगर, बेस्ट फीमेल सिंगर और बेस्ट फिल्म का खिताब मिला।

हर भाषा में पसंद की गई फिल्म

पुष्पा फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगू, हर भाषा में रिलीज किया गया था। हिंदी में फिल्म के पॉपुलर गाने 'सामी-सामी' को सुनिधी चौहान ने गया था। जबकि, 'श्रीवल्ली' गाने को जावेद अली ने आवाज दी। फिल्म का कुल कलेक्शन 350 करोड़ से ज्यादा था। 

यह भी पढ़ें: Rishab Shetty के गले में गोल्ड चेन, रजनीकांत के घर में मॉस्किटो बैट देख छूटी फैंस की हंसी, किए मजेदार कमेंट

यह भी पढ़ें: Kantara को लेकर मिली तारीफ पर ऋषभ शेट्टी ने छुए 'थलाइवा' के पैर, कहा धन्यवाद रजनीकांत सर