Allu Arjun संग रोमांस फरमाएंगी Mrunal Thakur? एक्ट्रेस की झोली में आई एटली की 800 करोड़ी फिल्म
एटली की अपकमिंग फिल्मों (Atlee Film) का सिनेमा लवर्स को बेसब्री से इंतजार रहता है। इन दिनों वह पुष्पा 2 एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के साथ फिल्म बना रहे हैं। इस रोमांटिक फिल्म की एक्ट्रेस को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। आइए जानते हैं कि इसमें अल्लू अर्जुन किस एक्ट्रेस के साथ बड़े पर्दे पर इश्क फरमाते नजर आएंगे।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मशहूर निर्देशक एटली की फिल्मों का इंतजार सिनेमा लवर्स बेसब्री से करते हैं। उनकी फिल्में दमदार कहानी और एक्शन के लिए जानी जाती हैं। पुष्पा 2 की सफलता के बाद अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने जवान के डायरेक्टर एटली से हाथ मिलाया है। इस फिल्म से जुड़ी कई रोचक जानकारी सामने आ चुकी हैं। इसके बाद अपडेट सामने आया है कि इस रोमांटिक फिल्म में पुष्पा 2 एक्टर किस एक्ट्रेस के साथ रोमांस करते नजर आएंगे।
एटली के निर्देशन में बन रही इस मोस्ट अवेटेड फिल्म को देखने के लिए सिनेमा लवर्स एक्साइटेड हैं। अल्लू अर्जुन के जन्मदिन के मौके पर इस फिल्म की घोषणा की गई थी। इसके बाद से फिल्म के साथ कई एक्ट्रेस का नाम जुड़ चुका है। अब इससे जुड़ी लेटेस्ट रिपोर्ट सामने आई है और उसमें दावा किया गया है कि अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म को एक्ट्रेस मिल चुकी है।
अल्लू अर्जुन संग इश्क फरमाएंगी मृणाल ठाकुर
एटली की निर्देशित रोमांटिक फिल्म में अल्लू अर्जुन संग मृणाल ठाकुर नजर आएंगी। पीपिंगमून की रिपोर्ट के मुताबिक, मृणाल को फिल्म में मुख्य रोल की भूमिका निभाने के लिए चुना गया है।
Photo Credit- Instagram
ये भी पढ़ें- Pahalgam Terror Attack: 'दो साल पहले मैंने पहलगाम...' Vijay Deverkonda ने शेयर किया अपना अनुभव, कहा- 'शर्मनाक'
रिपोर्ट की मानें तो अल्लू अर्जुन संग मृणाल ठाकुर रोमांस करती नजर आएंगी। ऐसा भी कहा जा रहा है कि इस फिल्म के लिए उनके लुक में भी बदलाव किया जाएगा, जो उनकी पिछली चर्चित साउथ फिल्मों से बिल्कुल अलग होगा। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी तक एक्ट्रेस के नाम की घोषणा नहीं की गई है। संभावना है कि मेकर्स जल्द ही फिल्म की एक्ट्रेस के नाम से पर्दा उठा सकते हैं।
एटली की फिल्म में मृणाल समेत ये एक्ट्रेस आएंगी नजर
अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म में मृणाल ठाकुर समेत कई अन्य एक्ट्रेस भी लीड रोल में नजर आएंगी। रिपोर्ट की मानें, तो इस फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण और जाह्नवी कपूर को भी चुना जा रहा है। खैर, एटली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म से पहले प्रियंका चोपड़ा, श्रद्धा कपूर का नाम भी जुड़ चुका है। ऐसे में सभी को मेकर्स की फाइनल अनाउंसमेंट का इंतजार है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।