विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अल्का याग्निक ने गाया था Ayesha Jhulka के 'प्यार का पैगाम', 34 सालों से हर कपल गुनगुना रहा है पुराना गाना

Published: Wed, 21 Oct 2026 04:39 PM (IST)

गायिका अल्का याग्निक ने अपनी मधुर आवाज में एक्ट्रेस आयशा जुल्का का एक कल्ट क्लासिक प्रेम गीत गाया था।

अल्का याग्निक का प्रेम गीत (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट/AI)

अल्का याग्निक का प्रेम गीत (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट/AI)

HighLights

  1. 34 साल पहले रिलीज हुआ कल्ट गाना

  2. अल्का याग्निक ने गाया था रोमांटिक ट्रैक

  3. आयशा जुल्का की फिल्म से रखता है नाता

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेत्री आयशा जुल्का (Ayesha Jhukla) 90 के दशक की लेडी सुपरस्टार्स में शुमार रहीं। उस दौर में आयशा ने कई बेहतरीन मूवीज के जरिए सिनेप्रेमियों के दिलों को जीता था। इतना ही नहीं उनकी मूवीज के गाने भी काफी पॉपुलर हुए थे।

इस आधार पर आज हम आपको आयशा जुल्का के एक ऐसे प्रेम गीत के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पिछले 34 सालों से हर कपल का फेवरेट बना हुआ है। इस रोमांटिक सॉन्ग को मशहूर गायिका अल्का याग्निक (Alka Yagnik) ने अपनी मधुर आवाज में गाया था। 

आयशा जुल्का का लोकप्रिय प्रेम गीत

एक्ट्रेस आयशा जुल्का और सुपरस्टार अक्षय कुमार की जोड़ी 90 के दशक में काफी अधिक लोकप्रिय रही थी। जिसका कारण साल 1992 में आई फिल्म खिलाड़ी रही थी। इस फिल्म ने दोनों ही कलाकारों को रातोंरात स्टार बना दिया था। खिलाड़ी मूवी की सफलता और लोकप्रियता में सबसे बड़ा योगदान इसके गाने- वादा रहा सनम... (Waada Raha Sanam) का रहा था। इस गीत को सिंगर अल्का याग्निक ने गाया था। 

यह भी पढ़ें- जितेंद्र-अमृता का पहाड़ी रोमांस, Kumar Sanu-अलका याग्निक की आवाज; बसों-ट्रकों में खूब बजता है 90's का ये गाना

waada raha sanam song

इसके अलावा मेल प्लेबैक सिंगर के तौर पर अभिजीत भट्टाचार्य ने भी खिलाड़ी के इस सॉन्ग को अपनी आवाज दी थी। फिल्म खिलाड़ी का ये गाना 90 के दशक के सबसे बेहतरीन रोमांटिक गीतों में गिना गया और आज भी इसे खूब सुना जाता है। प्यार में पड़े हर कपल को अक्षय और आयशा का ये गाना काफी पसंद आता है। 

यही कारण है कि अल्का याग्निक का वादा रहा सनम... आज भी कल्ट क्लासिक माना जाता है। अगर आप भी 90s के सदाबहार गीतों को सुनना पसंद करते हैं तो खिलाड़ी मूवी के इस रोमांटिक ट्रैक को अपनी प्लेलिस्ट में जरूर शामिल कर लें, जिसे सुनकर दिल को सुकून मिलेगा। 

इनका भी रहा योगदान

अक्षय कुमार और आयशा जुल्का स्टारर फिल्म खिलाड़ी का वादा रहा सनम... गाने की मेकिंग के बारे में बात की जाए तो अल्का याग्निक और अभिजीत भट्टाचार्य की गायिकी के अलावा संगीतकार जतिन-ललित की जोड़ी का भी अहम योगदान रहा था। इतना ही नहीं इस खूबसूरत गीत के लिरिक्स मशहूर गीतकार अनवर सागर की कलम से निकले थे। इस तरह से 90s का ये कालजयी लव सॉन्ग बनकर रेडी हुआ था। 

यह भी पढ़ें- अनिल कपूर के लिए Kumar Sanu ने गाया था 'इजहार-ए-इश्क', 32 सालों से बना हुआ सिनेमा का 'लव एंथम'