Alka Yagnik का 27 साल पुराना गाना आज भी है मोस्ट Romantic, कहीं आपकी प्लेलिस्ट से तो नहीं है मिस?
'क्वीन ऑफ प्लेबैक सिंगिंग' के टाइटल से नवाजी गईं अलका याग्निक ने हजारों गाने गाए हैं। लेकिन उनका एक गाना ...और पढ़ें
-1773409742583_m.webp)
अलका याग्निक का ये गाना है सदाबहार

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। यलका याग्निक एक ऐसी सिंगर जिन्होंने भारतीय सिनेमा को कई यागदार और सदाबहार गानों की सौगात दी है। उनके गानों के बिना आज भी लोगों की प्लेलिस्ट अधूरी रहती है, खासकर 90s के लोगों की। आज हम उनके एक ऐसे ही गाने की बात करने जा रहे हैं जो आज भी उतना ही सदाबहार है और लोगों की जुबां पर चढ़ा रहता है।
यूट्यूब पर मिले 245 मिलियन व्यूज
90 के दशक की दिग्गज गायिका अलका याग्निक के इस गाने को यूट्यूब (YouTube) पर 245 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। यानी 27 साल पुराने इस गाने को लोग आज भी उतने ही चाव से सुनते हैं। इस गाने में यलका याग्निक के साथ उदित नारायण ने आवाज दी है, दोनों की जुगलबंदी ने इस गीत को सदाबहार बनाया है।
-1773409883507.jpg)
यह भी पढ़ें- ट्रक के पीछे लिखी लाइन से बना ये ब्लॉकबस्टर गाना, Lata Mangeshkar ने गाने को दी आवाज; सलमान खान भी हो गए थे हिट
कौन सा गाना है ये?
इस गाने के लिरिक्स समीर अंजान ने लिखे और जतिन-ललित ने इसे कंपोज किया था। क्या आपने अंदाजा लगाया कि कौन-से गीत की बात कर रहे हैं? दरअसल हम बात कर रहे हैं सदाबहार गाने 'कुछ कुछ होता है' (Kuch Kuch Hota Hai) कि।
-1773409894590.jpg)
करण जौहर की फिल्म कुछ कुछ होता है का ये टाइटल सॉन्ग आज भी लोगों की प्लेलिस्ट का हिस्सा है। यह फिल्म 1998 में आई थी जिसमें शाह रुख खान (Shah Rukh Khan), काजोल (Kajol) और रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) लीड रोल में थे।
-1773409907001.jpg)
अलका याग्निक के बारे में
अलका याग्निक का जन्म 20 मार्च 1966 को हुआ था वे एक दिग्गज भारतीय प्लेबैक सिंगर हैं और उनका करियर चार दशकों से भी ज्यादा लंबा है। उन्होंने 1980 में फिल्म 'पायल की झंकार' से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्हें दो बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है और 35 नॉमिनेशन में से सात फिल्मफेयर पुरस्कार जीतने का रिकॉर्ड भी उनके नाम है। 1990 के दशक के दिग्गज गायकों में अक्सर उनका नाम उदित नारायण और कुमार सानू के साथ लिया जाता है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।