विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

25 साल पहले आया वो गाना... बूढ़े भी हुए थे इस 'हसीना' के दीवाने; Alka Yagnik की आवाज पर आज भी बजती हैं सीटियां

Published: Thu, 09 Apr 2026 04:23 PM (GMT+05:30)

फिल्मों में कुछ ही आइटम सॉन्ग्स ऐसे होते हैं, जो कई-कई सालों तक लोगों को याद रह जाते हैं। 25 ...और पढ़ें

25 साल पहले इस हसीना ने गाने से लूटी थी महफिल/ फोटो- Instagram

25 साल पहले इस हसीना ने गाने से लूटी थी महफिल/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय में अगर फिल्मों में 'आइटम सॉन्ग' न हो, तो फिल्में कुछ अधूरी सी लगती हैं। बात फिर चाहे 'धुरंधर' के 'शरारत' गाने की हो या फिर 'अग्निपथ' के 'चिकनी चमेली' की, आइटम नंबर्स हमेशा फिल्मों में मसाले और तड़के का काम करते हैं।

हालांकि, अब पूरा आइटम सॉन्ग श्रोताओं को याद रह जाए, ऐसा कम ही देखने को मिलता है। आज के आइटम सॉन्ग्स फैंस को याद रहें या न रहें, लेकिन 25 साल पहले एक ऐसा गाना आया था, जिसने 2000 के दशक में सनसनी मचा दी थी। इस गाने में 'हसीना' के लटकों-झटकों पर सिर्फ युवा ही नहीं, बल्कि बूढ़े भी अपना दिल हार बैठे थे। इस गाने के साथ हम आइटम सॉन्ग्स की वह सीरीज शुरू कर रहे हैं, जिन पर विवाद हुआ, लेकिन वह काफी पसंद भी किए गए। 

25 साल पहले इस गाने ने मचाई थी सनसनी

हम जिस गाने की बात कर रहे हैं, वह 25 साल पहले 2001 में रिलीज हुई बॉबी देओल की सुपरहिट फिल्म 'आशिक' का है। मूवी में भले ही बॉबी देओल के अपोजिट मुख्य भूमिका में करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) थीं, लेकिन फिल्म के एक आइटम सॉन्ग के जरिए पूरी लाइमलाइट गोविंदा की बहू कश्मीरा शाह (Kashmera Shah) ने चुरा ली थी।

बॉबी देओल की फिल्म 'आशिक' के इस आइटम सॉन्ग 'गोरे गोरे गाल मेरे...बहकी बहकी चाल है' ने उस समय तहलका मचा दिया था। फिल्म में यह एक क्लब सॉन्ग है, जहां कश्मीरा शाह अपने सिजलिंग डांस और खूबसूरती से सिर्फ जवानों को ही नहीं, बल्कि बूढ़ों को भी डांस करने पर मजबूर कर देती हैं।

यह भी पढ़ें- Lata Mangeshkar का 45 साल पुराना गाना, 'अश्लील' बताकर गाने से किया मना; बाद में आशा ने गाया बना सुपरहिट

Video Credit- Shemaroo Filmi Gaane

अलका याग्निक ने दी थी इस आइटम सॉन्ग को आवाज

कश्मीरा शाह पर फिल्माए गए इस ब्लॉकबस्टर गाने को अपनी सुरीली आवाज दिग्गज सिंगर अलका याग्निक (Alka Yagnik) ने दी थी। इसके बोल मशहूर गीतकार समीर ने लिखे थे, जबकि संजीव-दर्शन की जोड़ी ने इस गाने का शानदार म्यूजिक कंपोज किया था।

यह गाना अपने समय का एक बहुत बड़ा चार्टबस्टर था। इस गाने का क्रेज आज भी खत्म नहीं हुआ है; जब भी यह क्लब या शादियों में बजता है, तो हर कोई इसकी धुन पर थिरकने को मजबूर हो जाता है।

shermaaro

कश्मीरा शाह को मिली थी खूब लोकप्रियता

इस इकलौते गाने ने कश्मीरा शाह को उस समय रातों-रात जबरदस्त लोकप्रियता दिलाई थी। वहीं, अगर फिल्म 'आशिक' की स्टारकास्ट की बात करें, तो इसमें करिश्मा कपूर और बॉबी देओल के अलावा नासिर खान, राहुल देव, स्मिता जयकर, अनुपम खेर और जॉनी लीवर जैसे सितारों ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं।

यह भी पढ़ें- 264 घंटे 14 गाने... 1600 करोड़ी Dhurandhar के लिए 22 घंटे किया कंपोजर ने काम, निर्देशक के बेडरूम में हुई थी रिकॉर्डिंग