बेटी के काम से हुईं प्रेरित, आलिया की मां करेंगी निर्देशन
मुंबई। बच्चे सफल होते हैं तो उनसे ज्यादा खुशी उनके परिजनों को होती है। आलिया भट्ट की सफलता से उनकी मां फूली नहीं समा रहीं। आलिया की सफलता ने उन्हें इतना प्रेरित किया है कि उन्होंने 'नजर' के तकरीबन एक दशक बाद फिर से फिल्म निर्देशन करने का मन बना लिया है। फिल्म का टाइटल 'लव अफेयर' है।
मुंबई। बच्चे सफल होते हैं तो उनसे ज्यादा खुशी उनके परिजनों को होती है। आलिया भट्ट की सफलता से उनकी मां फूली नहीं समा रहीं। आलिया की सफलता ने उन्हें इतना प्रेरित किया है कि उन्होंने 'नजर' के तकरीबन एक दशक बाद फिर से फिल्म निर्देशन करने का मन बना लिया है।
फिल्म का टाइटल 'लव अफेयर' है। इसी से जाहिर है कि फिल्म लव स्टोरी है। सोनी इसे अपनी सौतेली बेटी पूजा भट्ट और टी-सीरिज के साथ मिलकर बनाएंगी। पूजा ने कहा कि, 'ये फिल्म विशुद्ध रोमांटिक है। यह जुनून, समर्पण, त्याग, छल, प्यार और मर्डर पर बेस्ड है। सोनी राजदान ने कमाल की कहानी लिखी है। हम टी-सीरिज के मुखिया भूषण कुमार के भी शुक्रगुजार हैं, जिन्होंने हमारी कहानी में भरोसा जताया और इसे स्पेशल फिल्म बनाने में मदद की।'
भूषण कुमार ने कहा, 'फिल्म में भावनाओं की सतरंगी छटा है। 'आशिकी 2' और 'जिस्म 2' की तरह इसका संगीत भी खास होने वाला है।'