विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'ननद' Riddhima Kapoor के बर्थडे पर उमड़ा Alia Bhatt का प्यार, रणबीर कपूर की बहन के लिए किया ये प्यारा पोस्ट

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Fri, 15 Sep 2023 03:40 PM (GMT+05:30)

Riddhima Kapoor Birthday बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर आज यानी 15 सितंबर 2023 को अपना जन्मदिन मना ...और पढ़ें

Alia Bhatt ने ननद रिद्धिमा को विश किया बर्थडे। Photo-Instagram
Alia Bhatt ने ननद रिद्धिमा को विश किया बर्थडे। Photo-Instagram

HighLights

  1. 43 साल की हुईं रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा
  2. रिद्धिमा कपूर के बर्थडे पर आलिया भट्ट ने किया पोस्ट
  3. बॉलीवुड से दूर रहती हैं रिद्धिमा कपूर

 नई दिल्ली, जेएनएन। Alia Bhatt On Riddhima Kapoor Birthday: कपूर खानदान का करीब हर सदस्य आज फिल्मी दुनिया का एक जाना-माना नाम बन चुका है, लेकिन एक शख्स है, जिसने एक्टिंग छोड़ ज्वेलरी डिजाइनिंग को अपने करियर के रूप में चुना। हम बात कर रहे हैं ऋषि कपूर-नीतू कपूर की बेटी और रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर (Riddhima Kapoor) की। 

रिद्धिमा कपूर भले ही फिल्मी इंडस्ट्री से दूर हैं, लेकिन हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती हैं। आज यानी 15 सितंबर 2023 को वह अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले से लेकर फैमिली मेंबर्स तक जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं। इसी कड़ी में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने भी अपनी प्यारी ननद पर जमकर प्यार लुटाया है। 

यह भी पढ़ें- राशिद खान के साथ रणबीर कपूर-आलिया भट्ट ने खिंचाई फोटो, अफगान क्रिकेटर ने सेलेब्स को लेकर कही ये बात

आलिया भट्ट ने ननद रिद्धिमा को विश किया बर्थडे

'गंगूबाई काठियावाड़ी' फेम एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ननद रिद्धिमा कपूर के लिए बर्थडे पोस्ट शेयर कर खूब प्यार लुटाया है। एक्ट्रेस ने रिद्धिमा की एक तस्वीर शेयर की है और कैप्शन में लिखा है, "मेरी फेवरेट को जन्मदिन की बधाई। मैं तुमसे बहुत और बिना शर्त प्यार करती हूं।"

नीतू कपूर ने बेटी के लिए लिखी ये बात

नीतू कपूर ने भी लाडली बेटी रिद्धिमा कपूर को प्यारे तरीके से बर्थडे विश किया। नीतू ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बेटी रिद्धिमा के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर की है। फोटो में मां-बेटी ग्लैमरस लग रही हैं और सेल्फी के लिए पोज दे रही हैं। इस तस्वीर के साथ नीतू ने लिखा, "मेरी होने के लिए थैंक यू। हैप्पी बर्थडे लवलीनेस।"

क्या करती हैं रिद्धिमा कपूर?

रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर एक ज्वेलरी डिजाइनर हैं। उनका 'R' नाम से एक सक्सेसफुल ज्वेलरी ब्रांड भी है। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 1.4 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। वह योग फ्रीक भी हैं, जिसकी झलक उनके इंस्टाग्राम फीड से मिलती है। 

साल 2006 में रिद्धिमा की शादी दिल्ली के बिजनेसमैन भरत साहनी से हुई थी। उनकी एक बेटी भी है, जिसका नाम समायरा है। 

यह भी पढ़ें- Ranbir Kapoor: भांजी समारा के साथ स्विमिंग पूल में नजर आए रणबीर कपूर, शर्टलेस लुक पर दिल हारे फैंस