विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रणबीर की Ramayana में सीता बनने वाली थीं Alia Bhatt? इस एक वजह से साई पल्लवी के पास गई फिल्म

Published: Fri, 03 Apr 2026 02:54 PM (IST)

एक वायरल वीडियो में पैप्स Alia Bhatt को सीता मैम और सीता मां कहकर बुलाते हुए नजर आ रहे हैं। ...और पढ़ें

रामायण में सीता मां बनते-बनते रह गईं आलिया

रामायण में सीता मां बनते-बनते रह गईं आलिया

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में LA में हुए टीजर लॉन्च के मौके पर, रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने सीता के रोल के लिए साई पल्लवी (Sai Pallavi) की तारीफ की और कहा कि इस रोल के लिए उनसे बेहतर कोई और नहीं हो सकता था। हालांकि, इस बारे में आधिकारिक घोषणा होने से काफी पहले ही, ऐसी खबरें आ रही थीं कि रणबीर कपूर की पत्नी और एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इस बड़े बजट की फिल्म में इस रोल के लिए बातचीत कर रही थीं।

सीता मां बनते-बनते रह गई थीं आलिया भट्ट

हालांकि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, दोनों में से किसी ने भी इन रिपोर्ट्स की पुष्टि नहीं की थी, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही थीं। एक बार, मुंबई एयरपोर्ट पर पैपराजी ने आलिया को 'सीता मैम' और 'सीता मां' कहकर भी पुकारा। एक्ट्रेस ने बस अरे कहा और उन नजरअंदाज करते हुए पैपराजी के पास से गुजर गईं।

कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने यह भी अंदाजा लगाया था कि यह एक्ट्रेस का कोई पब्लिसिटी स्टंट हो सकता है। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक डेट्स क्लैश होने की वजह से आलिया यह फिल्म नहीं कर पाई।

alia bhatt (5)

यह भी पढ़ें- '21 घंटे में 1 करोड़ पार...', Ranbir Kapoor की Ramayana के टीजर का बॉलीवुड सितारों ने किया रिव्यू

रणबीर कपूर ने की साई पल्लवी की तारीफ

अब, रणबीर कपूर ने इस बात की पुष्टि की है कि इस रोल के लिए साई पल्लवी (Sai Pallavi) सबसे सही पसंद थीं। LA में मीडिया और फैंस से बात करते हुए एक्टर ने कहा, 'हम सब जानते हैं कि साई कितनी शानदार एक्टर हैं। आप जानते हैं, उन्होंने कितनी बड़ी-बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। मुझे याद है, पहले दिन जब मैंने उन्हें सीता के रूप में देखा, तो मैंने बस नितेश सर (Nitesh Tiwari) की तरफ देखा, और हम दोनों समझ गए कि हम उनसे बेहतर किसी और को कास्ट नहीं कर सकते थे'।

alia bhatt (4)

रामायण के बारे में

2 अप्रैल को हनुमान जयंती के मौके पर भारत में इसका टीजर लॉन्च किया गया। रामायण: पार्ट 1 (Ramayana Part 1) में कई बड़े कलाकार एक साथ नजर आएंगे, जिनमें सीता के रोल में साई पल्लवी, रावण के रोल में यश (Yash), हनुमान के रोल में सनी देओल (Sunny Deol) और लक्ष्मण के रोल में रवि दुबे शामिल हैं।

alia bhatt (2)

फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी, रामायण का पहला भाग दिवाली 2026 के दौरान दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज होगा।

यह भी पढ़ें- 'प्लीज ऐसा मत करो...' Ramayana की स्क्रीनिंग यूएस में होने से नाराज थे फैंस, नमित मल्होत्रा ने तुरंत दी सफाई