विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'21 घंटे में 1 करोड़ पार...', Ranbir Kapoor की Ramayana के टीजर का बॉलीवुड सितारों ने किया रिव्यू

Published: Fri, 03 Apr 2026 07:57 AM (IST)

रणबीर कपूर की 'रामायण पार्ट 1' (Ramayana Part 1) में पहली झलक ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इस फर्स्ट ...और पढ़ें

बॉलीवुड सितारों ने किया रामायण का रिव्यू/ फोटो- Instagram

बॉलीवुड सितारों ने किया रामायण का रिव्यू/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' (Ramayana) का हाल ही में फर्स्ट लुक टीजर रिलीज हुआ है, जिसमें रणबीर कपूर 'श्रीराम' के रूप में दिखाई दे रहे हैं। जैसे ही 2 मिनट 38 सेकंड का यह धमाकेदार टीजर रिलीज हुआ, इंटरनेट पर लोगों ने इसके बारे में बात करनी और अलग-अलग रिएक्शंस देने शुरू कर दिए।

दर्शकों के साथ-साथ फिल्ममेकर करण जौहर और 'पठान' के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने भी रणबीर कपूर की इस फिल्म के फर्स्ट लुक का रिव्यू किया है और उनकी जमकर तारीफ की है।

'इस साल दिवाली का इंतजार नहीं कर पा रहा हूं'- सिद्धार्थ आनंद

'पठान' और 'बैंग-बैंग' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर टीजर का रिव्यू करते हुए लिखा, "गजब! रणबीर ने भगवान राम की भूमिका में कमाल ही कर दिया है। इस साल दिवाली पर बड़े पर्दे पर 'रामायण' देखने के लिए बेताब हूं। नितेश सर, आपकी कला वाकई शानदार है। नमित, आपने अपना वादा पूरा कर दिया।"

यह भी पढ़ें- रणबीर कपूर की Ramayana से पहले इन एक्टर्स ने स्क्रीन पर निभाया 'राम' का किरदार, इन सबमें से आपका फेवरेट कौन?

siddharth anand

'किरदार को पूरी श्रद्धा और पवित्रता के साथ जिया है'- करण जौहर

करण जौहर ने भी अपने आधिकारिक एक्स (X) अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "मैं इंतजार नहीं कर पा रहा हूं। रणबीर कपूर ने भगवान राम के किरदार को पूरी श्रद्धा और पवित्रता के साथ जिया है। अपना नाम सुनकर आखिरी सीन में जिस तरह उन्होंने पलटकर देखा, वह इस फर्स्ट लुक का सबसे बेस्ट पार्ट था।"

ranbir kpaoor

21 घंटे में 'रामायण' के टीजर को मिले इतने व्यूज

रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' के फर्स्ट लुक टीजर को मेकर्स ने हनुमान जयंती के पावन मौके पर रिलीज किया है। मुंबई में जहां इस माइथोलॉजिकल फिल्म के टीजर का ग्रैंड लॉन्च रखा गया, तो वहीं दूसरी तरफ यूट्यूब पर महज 21 घंटे के अंदर इसे 1 करोड़ 34 लाख 37 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और यह आंकड़ा लगातार तेजी से बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें- 'मुझे इसमें डाउट... ' रणबीर कपूर की Ramayana का टीजर देखने के बाद टीवी की OG सीता ने दी अपनी राय