विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लोगों को नसीहत देकर बुरी फंसी आलिया भट्ट, मालदीव वेकेशंस के लिए हो गईं ट्रोल

By Pratiksha RanawatEdited By:
Published: Mon, 26 Apr 2021 09:01 PM (IST)

इसी बीच अभिनेत्री आलिया भट्ट ने भी हाल ही में लोगों से घर पर ही रहने की अपील की है। ...और पढ़ें

आलिया भट्ट की तस्वीर, फोटो साभार: Instagram
आलिया भट्ट की तस्वीर, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस की वजह से इन दिनों देश बुरे हालातों से गुजर रहा है। इस वायरस का कहर हर किसी को डरने पर मजबूर कर रहा है। लोगों से लगातार घर पर ही रहने अपील की जा रही है। इसी बीच अभिनेत्री आलिया भट्ट ने भी हाल ही में लोगों से घर पर ही रहने की अपील की है। लेकिन आलिया भट्ट ऐसा कर लोगों के निशाने पर आ गई हैं।

दरअसल हाल ही में आलिया भट्ट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट के माध्यम से उन्होंने लोगों से घर पर रहने की अपील की। आलिया ने अपनी इस पोस्ट में लिखा, 'ये एक बड़ा अनिश्चित काल चल रहा है। इनफ्रास्ट्रक्चर और जानकारी वक्त की मांग है। हम लोग संसाधनों से सीमित हैं और इसी में हमें जरूरतमंदों तक सही जानकारी को बढ़ाना है ताकि उचित मदद की जा सके।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Alia Bhatt ☀️ (@aliaabhatt)

आगे आलिया ने लिखा, 'मैं खुश हूं कि मैं फाए डिसूजा के साथ इस मुहीम में जुड़ी हूं और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक जानकारी पहुंचाने की कोशिश करूंगी और उससे ज्यादा भी जो कुछ हो सकेगा करूंगी। हमें उम्मीद है कि इससे मदद मिलेगी। अपना ध्यान रखें और सुरक्षित रहें।' इस पोस्ट को शेयर करने के बाद आलिया भट्ट ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं।

बीते दिनों आलिया भट्ट रणबीर कपूर के साथ मालदीव में वेकेशंस मनाकर आई हैं। इसी बात को लेकर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। कोई आलिया से पूछ रहा है कि उनकी मालदीव ट्रिप कैसी रही। तो कोई उनसे कह रहा है कि उन्होंने ये पोस्ट बीजेपी के कहने पर की है।

बता दें कि आलिया भट्ट खुद भी बीते दिनों कोरोना वायरस की शिकार हो गई थीं। आलिया ही नहीं बल्कि रणबीर कपूर भी कोरोना वायरस की शिकार हो गए थे। इसके बाद दोनों अपने- अपने घर में आइसोलेशन में थे। रणबीर- आलिया ही नहीं बल्कि दिशा, टाइगर समेत और भी कई सितारे ते जो मालदीव वेकेशंस को लेकर ट्रोल हो चुके हैं।

कोरोना की चपेट में आए तापसी पन्नू के ऑनस्क्रीन पिता, रीवा के निजी अस्पताल में भर्ती