विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ranbir Kapoor Birthday: पापा की उंगली पकड़ तबेले में घूमती दिखीं Raha, आलिया ने बर्थडे बैश की दिखाई झलक

Published: Sat, 28 Sep 2024 02:29 PM (IST)

Ranbir Kapoor के जन्मदिन पर नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर के बाद आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने सोशल मीडिया पर ...और पढ़ें

रणबीर कपूर के बर्थडे पर आलिया भट्ट ने शेयर किया पोस्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
रणबीर कपूर के बर्थडे पर आलिया भट्ट ने शेयर किया पोस्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. 28 सितंबर को बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे रणबीर कपूर
  2. आलिया भट्ट-राहा कपूर संग रणबीर ने मनाया बर्थडे
  3. आलिया ने रणबीर कपूर को विश किया बर्थडे

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के हैंडसम हंक रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) लाखों-करोड़ों दिलों पर राज करते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हैं। उनका सोशल मीडिया पर कोई अकाउंट नहीं है। ऐसे में उनसे जुड़ी खूबसूरत यादों को आलिया भट्ट (Alia Bhatt) शेयर करती हैं।

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वालीं आलिया भट्ट अक्सर रणबीर से जुड़े पोस्ट कर उनके चाहने वालों का दिन बना देती हैं। हाल ही में, एक बार जिगरा (Jigra) एक्ट्रेस ने पति के साथ अपनी लाडली बेटी की अनदेखी फोटोज शेयर की हैं, जो फैंस का दिल चुराने के लिए काफी है।

42 साल के हुए रणबीर कपूर

दरअसल, 28 सितंबर 2024 को रणबीर कपूर अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता ने यह खास दिन अपनी बीवी आलिया और बेटी राहा कपूर (Raha Kapoor) के साथ सेलिब्रेट किया है, जिसकी झलकियां एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दिखाई हैं।

पेड़ को हग करते दिखे पापा-बेटी

आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम हैंडल पर रणबीर की ढेर सारी प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। पहली फोटो में वह, आलिया और राहा तीनों एक पेड़ को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं। आलिया ने जहां अपनी आंखें बंद कर रखी हैं, दूसरी ओर रणबीर अपनी प्रिंसेस को एक टक निहार रहे हैं। जबकि राहा की नजर तो कैमरे पर टिकी हुई है।

यह भी पढ़ें- Dhoom 4 को मिल गया लीड हीरो! आमिर खान-ऋतिक रोशन को पछाड़ ये बॉलीवुड एक्टर बनेगा सबसे बड़ा 'चोर'

Alia Ranbir Raha

तबेला में घूमीं राहा

दूसरी फोटो डिज्नीलैंड (Disneyland) की है। नन्ही राहा अपने पापा की गोद में बैठ डिज्नीलैंड घूमती नजर आ रही हैं। एक फोटो में आलिया, रणबीर कपूर की गोद में बैठकर खिल-खिलाकर हंस रही हैं। तीसरी फोटो में राहा पापा के साथ तबेले में घोड़े को निहारती हुई नजर आ रही हैं। 

Alia Ranbir Raha

Ranbir Kapoor Daughter

आलिया भट्ट ने लुटाया प्यार

एक तस्वीर में आलिया भट्ट ने कॉफी और आखिरी में फोटो कार्ड और बलून दिखाया है, जिसमें हैप्पी बर्थडे रणबीर लिखा हुआ है।

View this post on Instagram

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

इन फोटोज को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "कभी-कभी आपको सिर्फ एक बड़े से हग की जरूरत होती है ताकि आप जिंदगी को महसूस कर सकें। हैप्पी बर्थडे बेबी।" अर्जुन कपूर से नीतू कपूर तक ने इन फोटोज को पसंद किया है।

यह भी पढ़ें- Ranbir Kapoor Birthday: रिद्धिमा ने 'छोटू भाई' रणबीर कपूर पर लुटाया प्यार, 'प्राउड मॉम' नीतू ने यूं किया विश