विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'तुमने नोटिस किया...' Cannes ट्रोलिंग मामले में Alia Bhatt ने तोड़ी चुप्पी, ट्रोलर को दिया मुंहतोड़ जवाब

Published: Thu, 14 May 2026 05:08 PM (IST)

आलिया भट्ट ने कान्स 2024 में अपनी उपस्थिति को लेकर हुई ट्रोलिंग पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आलिया भट्ट् (Alia Bhatt) इन दिनों कान्स 2026 में अपनी उपस्थिति को लेकर चर्चा में हैं। एक तरफ जहां एक्ट्रेस ने अपने एक से बढ़कर एक दमदार लुक से लोगों को इम्प्रेस किया वहीं कई जगह उन्हें आलोचना का भी सामना करना पड़ा।

अब आलिया ने सोशल मीडिया पर इन ट्रोलर्स को शानदार जवाब दिया है। इस आयोजन में भारत और एक ग्लोबल ब्यूटी ब्रांड को रिप्रिजेंट कर रही आलिया, हाल ही में रेड कार्पेट पर ली गई अपनी एक वीडियो के वायरल होने के बाद ऑनलाइन आलोचनाओं का शिकार हुईं।

यह भी पढ़ें- 'क्या तमाचा मारा', इधर इंटरनेशनल मीडिया ने किया Alia Bhatt को इग्नोर, उधर बड़ी हस्ती ने एक्ट्रेस को लगाया गले

किस वजह से वीडियो पर हो रही चर्चा?

वायरल क्लिप में आलिया कान्स के रेड कार्पेट पर चलती हुई दिखाई दे रही थीं और फोटोग्राफर उनकी तस्वीरें खींच रहे थे। हालांकि, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का दावा था कि अभिनेत्री को इंटरनेशनल मीडिया का अटेंशन नहीं मिला और इन लोगों ने उनका ऑनलाइन मजाक उड़ाना शुरू कर दिया।

ट्रोलिंग के बीच, आलिया ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह कस्टम मेड आइवरी सिल्क साड़ी-गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। कई फैंस ने उनके इस शानदार लुक की तारीफ की, वहीं एक यूजर ने हंसते हुए इमोजी के साथ कमेंट किया, "कितनी अफसोस की बात है, किसी ने आपको नोटिस ही नहीं किया।"

WhatsApp Image 2026-05-14 at 4.49.47 PM

आलिया ने दिया शानदार जवाब

इस कमेंट को नजरअंदाज करने के बजाय, आलिया ने बड़े ही सलीके से और तीखे अंदाज में जवाब दिया। ट्रोलर को जवाब देते हुए अभिनेत्री ने लिखा, "क्यों अफसोस? तुमने तो मुझे नोटिस किया ना। इसी के साथ उन्होंने स्माइल वाला इमोजी बनाया।" आलिया के कमेंट करते हुए उनका ये अंदाज वायरल हो गया और लोग ह्यूमर के साथ निगेटिविटी हैंडल करने को लेकर उनकी तारीफ कर रहे।

यह भी पढ़ें- कान्स रेड कार्पेट पर सिंड्रेला बनीं आलिया भट्ट, आईसी ब्लू गाउन में एक्ट्रेस ने बटोरी फैंस की वाहवाही