विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'क्या तमाचा मारा', इधर इंटरनेशनल मीडिया ने किया Alia Bhatt को इग्नोर, उधर बड़ी हस्ती ने एक्ट्रेस को लगाया गले

Published: Wed, 13 May 2026 03:09 PM (IST)

एक तरफ जहां आलिया भट्ट को कांस फिल्म फेस्टिवल में इंटरनेशनल मीडिया के इग्नोर करने पर यूजर्स ने जहां नाराजगी ...और पढ़ें

आलिया भट्ट की F1 रेसर से मुलाकात ने खींचा फैंस का ध्यान/ फोटो- Instagram

आलिया भट्ट की F1 रेसर से मुलाकात ने खींचा फैंस का ध्यान/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 79वें कांस फिल्म फेस्टिवल की धूम शुरू हो चुकी है। बीते दिन आलिया भट्ट ने भी अपनी मौजूदगी से रेड कारपेट पर चार चांद लगा दिए। उन्होंने कस्टम ब्राइट कोरल टोन गाउन के साथ पिंक रंग का डायमंड नेकलेस पहना और साथ ही एक लॉन्ग दुपट्टा भी कैरी किया। कांस फिल्म फेस्टिवल 2026 में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के साथ दो ऐसी घटनाएं घटीं, जिनसे उनके भारतीय फैंस पूरी तरह से शॉक्ड रह गए।

इंटरनेशनल मीडिया ने किया आलिया भट्ट को इग्नोर?

बेहद खूबसूरत लग रहीं आलिया भट्ट जब रेड कारपेट पर आईं, तो उन्होंने अपने दुपट्टे और ग्लैमरस लुक से पूरे इंटरनेट को दीवाना बना दिया। हालांकि, कुछ इंटरनेट यूजर्स ने यह भी नोटिस कर लिया कि इंटरनेशनल फोटोग्राफर्स एक्ट्रेस की फोटोज लेने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। कुछ इधर-उधर देख रहे हैं, तो कई ने अपने कैमरे नीचे कर लिए हैं। एक यूजर ने लिखा, "सिर्फ एक कैमरा आलिया की तरफ है, बाकी कोई भाव नहीं दे रहा है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "ये तो बहुत गलत बात है, वह ग्लोबल ब्रांड एम्बेसडर हैं, उन्हें इनवाइट किया गया है, थोड़ा तो रिस्पेक्ट करना चाहिए।"

एक तरफ जहां इंटरनेशनल मीडिया ने आलिया को इग्नोर किया, तो वहीं दूसरी तरफ उनसे खुद F1 के रेसर ने आकर निजी तौर पर मुलाकात की, जिसे फैंस ने इंटरनेशनल मीडिया के मुंह पर तमाचा बताया।

यह भी पढ़ें- Cannes 2026: रेड कार्पेट पर आलिया भट्ट ने लूटी महफिल, लुक देख फैंस बोले- स्टनिंग!

आलिया भट्ट से मिले F1 रेसर कार्लोस सैन्ज

मंगलवार को आलिया भट्ट के कांस फिल्म फेस्टिवल लुक्स के बीच उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह फॉर्मूला वन रेसर कार्लोस सैन्ज (Carlos Sainz) के साथ चिट-चैट करती हुई दिखाई दीं। दरअसल, 13 मई की गेस्ट लिस्ट में जो हस्तियां रेड कारपेट पर उतरीं, उनमें आलिया भट्ट, हेइदी क्लूम, जेन फोंडा और फिलिप्पी लेरॉय-बेयालियू थे। हालांकि, कार्लोस और आलिया भट्ट की फ्रेंडली बातचीत और उनकी साथ में फोटोज ने फैंस को हैरान कर दिया। इस इवेंट से एक और वीडियो सामने आया, जिसमें आलिया भट्ट जैसे ही F1 रेसर कार्लोस से मिलीं, उन्होंने उनके गालों पर साइड हग एंड किस करके उन्हें ग्रीट किया। कई सारे सितारों की मौजूदगी में कार्लोस भी फोटोग्राफ के लिए आलिया के साथ ही खड़े रहे।

सोशल मीडिया पर फैंस ने किया रिएक्ट कार्लोस सैन्ज और आलिया भट्ट की इस मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "कार्लोस सैन्ज ने आलिया भट्ट से मुलाकात की है, यह तो 2026 में मैं कल्पना भी नहीं कर सकता था, ये कैसा संयोग है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "यह कौन सी मल्टीवर्स टाइमलाइन है, कार्लोस सैन्ज और आलिया भट्ट को एक ही फ्रेम में देखकर मेरा दिमाग चकरा गया है।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "यही आलिया भट्ट की तरफ से इंटरनेशनल मीडिया को सबसे बड़ा तमाचा है, उन्होंने बता दिया कि वह कितनी बड़ी स्टार हैं। कार्लोस और आलिया भट्ट, यह बहुत ही स्पेशल मीटिंग है।"

यह भी पढ़ें- Cannes Film Festival में आलिया भट्ट ने ढाया कहर, तस्वीरों में देखें आउटफिट की बारीकियां