विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss OTT 2 में बहन पूजा भट्ट की जीत पर आलिया भट्ट ने कही ऐसी बात, फैंस भी हुए हैरान

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Thu, 03 Aug 2023 11:45 PM (IST)

बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2) की बुधवार वाली लाइव फीड में शो के पहले फाइनलिस्ट भी मिल ...और पढ़ें

Alia Bhatt, Bigg Boss OTT 2, Pooja Bhatt Photo Credit Instagram
Alia Bhatt, Bigg Boss OTT 2, Pooja Bhatt Photo Credit Instagram

HighLights

  1. आलिया भट्ट कर रही हैं बहन पूजा को स्पोर्ट
  2. बहन की जीत को लेकर आलिया भट्ट ने कहा कुछ ऐसा
  3. अभिषेक मल्हान घर के पहले फाइनलिस्ट बने हैं

 नई दिल्ली, जेएनएन। Alia Bhatt And Pooja Bhatt: 'बिग बॉस ओटीटी 2'  (Bigg Boss OTT 2) के खत्म होने में महज 10 दिन बाकी रह गए हैं। शो का नया वीक शुरू हो चुका है। बुधवार के लाइव फीड में शो के पहले फाइनलिस्ट भी मिल गया है।

अभिषेक मल्हान घर के पहले फाइनलिस्ट बने हैं। इस शो में जानी-मानी एक्ट्रेस पूजा भट्ट भी नजर आ रही हैं। पूजा भट्ट परिवार उन्हें स्पोर्ट कर रहा है। फैमिली वीक में पूजा से मिलने उनके पिता महेश भट्ट बिग बॉस हाउस में पहुंचे थे। तब उन्होंने बताया था कि आलिया भट्ट भी ये शो देखती हैं।

पूजा भट्ट को लेकर आलिया ने कही ऐसी बात

वहीं गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई, जिसमें आलिया, रणवीर सिंह, धर्मेंद्र और करण जौहर जैसे सितारों ने शिरकत की। प्रेस कॉन्फ्रेंस से जब आलिया बाहर निकलने लगीं तो उसी बीच उन्होंने पूजा भट्ट का जिक्र किया। पैपराजी ने आलिया से बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में पूजा भट्ट के जीत को लेकर सवाल किया। जिस पर आलिया ने जवाब दिया,  “वो वहां हैं वही मेरे लिए जीत है.”।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

आलिया के फेवरेट हैं ये कंटेंस्टेंट्स

इससे पहले आलिया भट्ट का एक वीडियो सामने आया था जिसमें उन्होंने अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट के बारे में खुलासा किया था। उन्होंने यूट्यूबर एल्विश यादव और बिहार की मनीषा रानी का नाम लिया था।  आलिया ने कहा था, 'एक तो मैं कहूंगी कि एल्विश मुझे बहुत रॉकी लगते हैं।

जैसे वो बात करते हैं जो उनका अंदाज है, जैसे वो बोलता है वो बहुत एंटरटेनिंग है, वो बहुत फनी है, मुझे तो बहुत पसंद है तो एल्विश इस शो का रॉकी है और मनीषा रानी को हम रानी बना देते हैं क्योंकि उसके नाम में रानी भी है और मुझे लगता है कि उनकी जोड़ी काफी क्यूट लग सकती है।'

पूजा भट्ट को बताया फैमिली की रानी

इस दौरान उन्होंने अपनी बहन की भी तारीफ की थी। कहा था, मैं अपनी बहन पूजा भट्ट का भी नाम लेना चाहूंगी क्योंकि वो हमारी भट्ट फैमिली की रानी है। वो जैसी हैं, एक क्वीन की तरह हैं।'