विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Alia Bhatt को SS Rajamouli से फिल्में चुनने को लेकर मिली थी ये सलाह, एक्ट्रेस बोलीं- 'मैं हमेशा कंफ्यूज...'

Published: Thu, 14 Mar 2024 12:26 PM (GMT+05:30)

आलिया भट्ट ने बॉलीवुड में अभी तक कई फिल्मों में काम किया है। उनकी हर मूवी का फैंस भी काफी ...और पढ़ें

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Photo Credit: Instagram)
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Photo Credit: Instagram)

HighLights

  1. फिल्म चुनने को लेकर कंफ्यूज रहती हैं आलिया
  2. डायरेक्टर एसएस राजामौली ने एक्ट्रेस को दी थी ये सलाह
  3. जल्द इन फिल्मों में आएंगी नजर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट बी टाउन की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक हैं। उन्होंने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी और उसके बाद कई शानदार फिल्मों में काम कर न सिर्फ फैंस को अपना दीवाना बनाया है, बल्कि कई फिल्ममेकर की भी पसंदीदा बन गईं। आज कई फिल्ममेकर एक्ट्रेस को अपनी फिल्मों में कास्ट करना चाहते हैं।

अब हाल ही में एक इंटरव्यू में आलिया भट्ट ने यह खुलासा किया है कि डायरेक्टर एसएस राजामौली ने उन्हें फिल्मों को लेकर क्या सलाह दी थी। बता दें कि आलिया ने एसएस राजामौली के साथ फिल्म आरआरआर में काम किया था।

यह भी पढ़ें: Alia Bhatt ने किया खुलासा, बताया लाडली बेटी राहा कपूर को पहली बार क्या मिला था गिफ्ट

फिल्म चुनने को लेकर कंफ्यूज रहती हैं आलिया

हाल ही में हुमा आबेदीन के साथ फोर्ब्स 30/50 शिखर सम्मेलन में बात करते हुए आलिया भट्ट ने कई मुद्दों के बारे में बात की। इस दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने डायरेक्टर राजामौली से फिल्में चुनने को लेकर एडवाइस मांगी थी। आलिया ने कहा कि मैंने उनसे पूछा किस तरह की फिल्में मुझे चुननी चाहिए, क्योंकि मैं हमेशा कंफ्यूज रहती हूं।

एसएस राजामौली ने दिया ये जवाब

आलिया के इस सवाल का डायरेक्टर राजामौली ने जवाब दिया कि तुम जो भी चुनो उसे बस प्यार से करो, क्योंकि भले ही फिल्म अच्छी न हो पर दर्शकों को आपकी आंखों में प्यार दिखेगा और वो तुमसे जुड़ पाएंगे, क्योंकि इस दुनिया में प्यार से ऊपर कुछ भी नहीं है।

इन फिल्मों में नजर आएंगी आलिया

आलिया भट्ट को आखिरी बार फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में देखा गया था। अब वह जल्द ही 'जिगरा' में नजर आने वाली हैं। बता दें कि इस मूवी को वसन बाला डायरेक्ट कर रहे हैं। इसके अलावा उनके पास 'लव एंड वार' भी है। इस मूवी का निर्देशन संजय लीला भंसाली करने वाले हैं, जिसमें उनके साथ विक्की कौशल और रणबीर कपूर भी दिखाई दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Ranbir Kapoor की लाडली Raha जल्द करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू? मौसी पूजा भट्ट ने कही ये बात