विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Alia Bhatt: अवॉर्ड स्पीच के दौरान आलिया के बेबी ने की क्यूट हरकत, एक्ट्रेस ने कहा- 'पूरे भाषण के दौरान'

By Karishma LalwaniEdited By:
Published: Mon, 03 Oct 2022 12:43 PM (IST)

Alia Bhatt एक्ट्रेस आलिया भट्ट काम के साथ ही अपने प्रेगनेंसी फेज को इंजॉय कर रही हैं। हाल ही में ...और पढ़ें

Symbolic Image of Alia Bhatt. Photo Credit/ Alia Bhatt Instagram
Symbolic Image of Alia Bhatt. Photo Credit/ Alia Bhatt Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Alia Bhatt on Baby: बी टाउन की न्यू मॉम टू बी आलिया भट्ट का बच्चा कुछ ही महीनों में दुनिया में कदम रखने वाला है। इस बीच एक्ट्रेस अपनी प्रेगनेंसी को इंजॉय करते हुए फिल्म और फिल्म का लगातार प्रमोशन कर रही हैं। हाल ही में 'ब्रह्मास्त्र' रिलीज हुई है, जिसमें रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट की परफॉर्मेंस को मिक्स रिव्यू मिले हैं। फिल्म का बॉक्स ऑफिस रिस्पांस भी ठीकठाक है। रीसेंट्ली आलिया को सिंगापुर में 'टाइम 100 इम्पैक्ट' अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। अवॉर्ड लेने पहुंची आलिया ने स्पीच में अपनी कमियों और खामियों पर खुल कर बात की। साथ ही उन्होंने आने वाले बेबी की क्यूट हरकत पर भी बात की।

आलिया ने बताया कैसे बनाया काम में खुद को परफेक्ट?

एक्ट्रेस ने इस दौरान बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले उनकी खुद को लेकर मानसिकता कैसी थी और अब कैसी है। आलिया ने कहा कि 10 साल पहले जब उन्होंने काम करना शुरू किया था, तब सोचा था कि ऐसा क्या कर पाएंगी कि दुनिया में नाम रोशन हो जाए। कैसे हर कोई उनके बारे में जानेगा। आलिया ने कहा कि वह परफेक्ट बनना चाहती थीं और चाहती थीं कि दुनिया इसे जाने। आलिया ने इस बात को स्वीकार किया कि वह नहीं जानतीं कि उन्होंने आखिरकार ये सब कैसे हासिल किया।

View this post on Instagram

A post shared by Alia Bhatt FANPAGE.❤️‍🔥 (@aliahevn)

बेबी को लेकर आलिया ने कही ये बात

इसी दौरान आलिया ने अपने बेबी को लेकर भी एक बात का जिक्र किया। टाइम 100 अवॉर्ड पाने को लेकर आलिया बेहद खुश नजर आईं। उन्होंने इसके लिए अपने फैंस, परिवार और टीम का शुक्रिया अदा किया। आलिया ने कहा कि ये अवॉर्ड न केवल उनके लिए खास है बल्कि ये अचीवमेंट उनके बच्चे पर भी प्रभाव डालेगी। आलिया ने कहा 'इस अवॉर्ड मे मुझ पर और मेरे बच्चे पर प्रभाव डाला है, जिसने इस पूरे भाषण के दौरान मुझे लात मारी है।'

यह भी पढ़ें: Adipurush Teaser: आदिपुरुष का टीजर देख बौखलाए फैंस, सैफ अली खान को देखकर बोले- 'ये रावण है या खिलजी'