Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Alia Bhatt Video: इन यादों के साथ आलिया भट्ट ने समेटा 2023, एक्ट्रेस का ये स्पेशल वीडियो छू लेगा दिल

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Sat, 30 Dec 2023 08:38 PM (IST)

    Alia Bhatt Latest Video आलिया भट्ट बी टाउन की सुपरस्टार एक्ट्रेस में से एक है। साल 2023 आलिया के लिए कई मायनों में खास रहा है। इस दौरान आलिया ने सोशल मीडिया पर 2023 की यादों का एक पिटारा समटते हुए एक स्पेशल वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में आलिया भट्ट की इस साल की शानदार तस्वीरें शामिल हैं जो देखने में वाकई कमाल हैं।

    Hero Image
    आलिया भट्ट का लेटेस्ट वीडियो है कमाल (Photo Credit-Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Alia Bhatt Recaps 2023 Video: हिंदी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस के बारे में चर्चा की जाए तो उसमें आलिया भट्ट का नाम जरूर शामिल होता है। साल 2023 आलिया के लिए कई मायनों में बेहद खास रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस बीच 'जिगरा' एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आलिया भट्ट की इस साल की कई शानदार तस्वीरें मौजूद हैं, आइए एक नजर आलिया के इस वीडियो पर डालते हैं।

    सामने आया आलिया भट्ट का एक स्पेशल वीडियो

    अपनी कमाल की अदाकारी के लिए आलिया भट्ट का नाम काफी जाना जाता है। आलम ये है कि अपनी शानदार एक्टिंग के दम पर आलिया किसी भी फिल्म को हिट कराने का माद्दा रखती हैं। नए साल के आगमन से पहले आलिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

    इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस ने इस साल के कुछ यादगार लम्हों की फोटो को शामिल किया है। जिसमें 'ब्रह्मास्त्र' एक्ट्रेस एक से बढ़कर एक लुक में नजर आ रही हैं। आलिया का ये वीडियो इतना ज्यादा बेहतरीन है, जिस पर से आप अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे।

    इस वीडियो के कैप्शन में आलिया भट्ट ने हार्ट इमोजी के साथ 2023 लिखा है। अदाकारा के इस वीडियो से इस बात का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है, उनका ये वीडियो 2023 की यादों का एक खास पिटारा है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।

    आलिया ने 2023 में किया कमाल

    साल 2023 आलिया भट्ट के लिए काफी खास रहा है। बतौर एक्ट्रेस इस साल आलिया की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

    रणवीर सिंह के साथ आलिया की इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर सफलता हासिल करते हुए 150 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया। सिर्फ इतना ही नहीं इसी साल आलिया को पहली बार फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला।

    ये भी पढ़ें- Year Ender 2023: रणबीर कपूर का 'जय माता दी' बोलना-दीपिका के इस कमेंट पर, इन सेलेब्स को लेकर खूब हुआ विवाद