Alia Bhatt का नया गाना सुन 'बावरे' हुए लोग, सोना मोहपात्रा की आवाज में YouTube पर छाया पार्टी सॉन्ग
आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का नया गाना आया है जिसने रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है। यह पार्टी सॉन्ग्स की लिस्ट में शुमार हो गया है।

आलिया भट्ट के गाने ने इंटरनेट पर मचाई धूम। फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया
HighLights
आलिया भट्ट का नया गाना ओटीटी पर छाया
सोना मोहपात्रा ने गाया आलिया का नया गाना
गाने में पार्टी वाइब दे रही हैं आलिया भट्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की अपकमिंग फिल्म का नया गाना है जिसने रिलीज होते ही इंटरनेट पर हर किसी को 'बावरा' बना दिया है।
यह गाना वास्तव में आलिया भट्ट निर्मित फिल्म 'डोन्ट बी शाय' (Don't Be Shy) है। भले ही उन्होंने इस फिल्म का निर्माण किया है, लेकिन फिल्म में उनका एक गाना है जिसमें वह नजर आ रही है। यह गाना अब यूट्यूब के बेस्ट पार्टी सॉन्ग्स की लिस्ट में शुमार हो गया है।
आलिया भट्ट का नया गाना हुआ वायरल
आलिया भट्ट का ये नया गाना 'रे बावरी' (Re Bawri) है। 'डोन्ट भी शाय' (Don't Be Shy Song) का ये गाना गुरुवार को ही रिलीज किया गया था और अब यह यूट्यूब पर छा गया है। साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सोना मोहपात्रा ने दी है आवाज
इस गाने को सोना मोहपात्रा (Sona Mohapatra) ने गाया है। उनकी आवाज में 'रे बावरी' को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस गाने को सावेरी वर्मा ने लिखा है, जबकि गाने की धुन राम संपत ने बनाई है। गाने में आलिया भट्ट खूबसूरत लग रही हैं। इसमें डोन्ट बी शाय के बाकी स्टार कास्ट भी नजर आ रही है।
इस गाने को यूट्यूब पर इतना पसंद किया जा रहा है कि महज 24 घंटे में ही गाने को 23 लाख से ज्यादा लोगों ने सुन लिया है और नंबर हर सेकंड में बढ़ रहा है।
डोन्ट बी शाय की स्टार कास्ट
बात करें 'डोन्ट बी शाय' मूवी की तो यह कमिंग ऑफ एज रोम-कॉम मूवी है जिसे श्रीति मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है। श्रीति ने ही फिल्म की कहानी भी लिखी है। फिल्म में आरुषी बजाज, पीयू। खाती, बियांका अरोड़ा, अंश दुग्गल, कुणाल रॉय कपूर, अनुराग बासु, नेहा धूपिया और अंजू अल्वा नायक अहम भूमिकाओं में हैं।
कब रिलीज हो रही है आलिया की फिल्म?
आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट के एटर्नल सनशाइन के बैनर तले बनी फिल्म 'डोन्ट बी शाय' सिनेमाघरों की बजाय सीधे ओटीटी पर आएगी। यह 25 सितंबर से अमेजन प्राइम वीडियो (Prime Video) पर स्ट्रीम होगी।
