OTT पर प्यार की खिचड़ी पकाने आ रही है यंग एडल्ट कॉमेडी फिल्म Don’t Be Shy, मैडनेस से भरा हुआ है ट्रेलर
आलिया भट्ट के प्रोडक्शन में बनी फिल्म डोंट बी शाय के ट्रेलर ने यूट्यूब पर रिलीज के साथ ही तहलका ...और पढ़ें

डोंट बी शाय ट्रेलर आउट। फोटो- इंस्टाग्राम
HighLights
आलिया भट्ट निर्मित 'डोंट बी शाय' का ट्रेलर जारी
यह एक यंग एडल्ट रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है
कब और कहां ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखें फिल्म?
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आलिया भट्ट एक बेहतरीन एक्ट्रेस तो हैं ही, लेकिन अब वह धीरे-धीरे एक सफल निर्माता भी बनती जा रही हैं। डार्लिंग्स और जिगरा के बाद अब आलिया अपनी नई फिल्म डोंट बी शाय के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ रही हैं, जिसमें उन्होंने कई नए चेहरों को लॉन्च किया है। हाल ही में डोंट बी शाय का ट्रेलर रिलीज हुआ, जो मैडनेस से जुड़ा हुआ है।
दोस्ती-प्यार और गड़बड़ी से भरपूर है ट्रेलर
फिल्म डोंट बी शाय का 2 मिनट 32 सेकंड का ट्रेलर बहुत ही मजेदार है। इस ट्रेलर की शुरूआत होती है 'शाय' के साथ,जिसकी परफेक्ट लाइफ के प्लान फिक्स हैं। अपनी दुनिया को परफेक्ट मानने वाली शाय की दुनिया तब बिखरने लगती है, जब उसकी जिंदगी में अचानक ही चीजें अजीबों-गरीब मोड़ ले लेती हैं।
वह खुद को इन उलझनों से निकालने ही लगती है कि तभी वह अपने आप को अमीर और पॉपुलर मयंक के लिए रोमांटिक फीलिंग्स और अपनेचाइल्डहुड फ्रेंड ध्रुव के बीच फंसा हुआ पाती है। इसी बीच शाय के कॉलेज दोस्त तारा की अचानक हुई एंट्री हालत को और भी ज़्यादा उलझा देती है। इस तरह से शाय का अपनी जिंदगी के लिए अच्छी तरह से बनाया गया प्लान अपनी राह से हटता हुआ नजर आता है। प्यार की उलझनों, दोस्ती और जिंदगी में उथल-पुथल से भरपूर ट्रेलर आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देगा।
डोंट बी शाय के साथ एक्टिंग की दुनिया में दिखेंगे ये सितारे
आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट के इटरनल सनशाइन प्रोडक्शन में बनी फिल्म से कई नए चेहरे एक्टिंग की दुनिया में कदम रख रहे हैं। इस फिल्म में चार नए चेहरे आरुषि बजाज, पीयूष खाती, बियांका अरोड़ा, और अंश डुग्गल अहम रोल में नजर आने वाले हैं। इनके अलावा कई हिट फिल्में देने वाले निर्देशक अनुराग बसु से आलिया ने एक्टिंग करवा दी है।

डोंट बी शाय में इन सितारों के अलावा कुणाल रॉय कपूर, अनुराग बासु, नेहा धूपिया, और अंजू आल्वा नाइक भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी राइटर श्रीती मुखर्जी ने लिखी है, जो फिल्म की डायरेक्टर भी हैं। यह एक यंग एडल्ट रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 25 सितंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Prime Video)पर रिलीज होगी।
