Move to Jagran APP

Alia Bhatt ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ फिर आई नजर, वायरल हुआ वीडियो

रणबीर कपूर और नीतू कपूर अक्सर लोकेशन पर आते हैंl वहीं आलिया भट्ट भी कई बार घर का काम देखने पहुंच जाती हैंl खबरों की मानें तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बाद यहां रहने आ सकते हैंl

By Rupesh KumarEdited By: Published: Thu, 30 Sep 2021 09:01 PM (IST)Updated: Fri, 01 Oct 2021 07:12 AM (IST)
Alia Bhatt ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ फिर आई नजर, वायरल हुआ वीडियो
रणबीर कपूर हाल ही में जोधपुर में और आलिया भट्ट के साथ अपना जन्मदिन मनाकर आए हैंl

नई दिल्ली, जेएनएनl रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक बार फिर साथ नजर आए हैंl इस मौके पर उनके साथ रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर भी नजर आई हैl दरअसल रणबीर कपूर, नीतू कपूर और आलिया भट्ट मुंबई में बन रहे अपने घर का निर्माण कार्य देखने पहुंचे थेl बारिश के बावजूद तीनों घर देखने पहुंचे थेl यह एक कई फ्लोर की बिल्डिंग बन रही हैl सभी कैजुअल लुक में नजर आए और सभी काम कर रहे कांट्रेक्टर्स से बात करते नजर आएl

loksabha election banner

रणबीर कपूर और नीतू कपूर अक्सर लोकेशन पर आते हैंl वहीं आलिया भी कई बार घर का काम देखने पहुंच जाती हैंl खबरों की मानें तो दोनों शादी के बाद यहां रहने आ सकते हैंl रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि कोरोना महामारी के कारण उनकी शादी टाल दी गई है, अन्यथा वह आलिया भट्ट से अब तक शादी कर चुके होतेl रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हाल ही में जोधपुर में रणबीर कपूर का जन्मदिन मनाकर आए हैंl रणबीर कपूर का यह 39 वां जन्मदिन थाl इस अवसर दोनों ने साथ जंगल सफारी का भी आनंद लिया हैl

 

View this post on Instagram

A post shared by 𝙍𝙖𝙣𝙗𝙞𝙧 𝙠𝙖𝙥𝙤𝙤𝙧 🔵 (@__ranbirkapoor08)

रणबीर कपूर जल्द फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगेl इस फिल्म में उनके अलावा आलिया भट्ट की अहम भूमिका होगीl यह फिल्म 2022 में रिलीज होने वाली हैl आलिया भट्ट फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में भी नजर आएंगीl यह फिल्म 6 जनवरी 2022 को रिलीज होगी। आलिया भट्ट फिल्म अभिनेत्री हैl उन्होंने कई फिल्मों में काम किया हैl उनकी फिल्में काफी पसंद की गई हैl वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैंl वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं जो कि बड़ी तेजी से वायरल होती है।

 

View this post on Instagram

A post shared by 👑AliaBhatt_FANPAGE👑 (@cutealiaabhatt)

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया हैl दोनों बॉलीवुड के पसंदीदा कलाकारों में से एक हैl रणबीर कपूर और आलिया की जोड़ी काफी पसंद की जाती हैl


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.