विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मेरे बेटे का नाम....', Alia Bhatt और रणबीर कपूर कर रहे हैं दूसरे बच्चे की प्लानिंग? यूजर्स को मिला हिंट

Published: Thu, 06 Mar 2025 04:42 PM (IST)

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर पूरे दो साल की हो चुकी हैं। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स ...और पढ़ें

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर (Photo: Instagram)
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर (Photo: Instagram)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आलिया भट्ट ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने और रणबीर कपूर ने राहा का नाम कैसे चुना। जय शेट्टी के ऑन पर्पस पॉडकास्ट पर बात करते हुए आलिया ने नाम का खुलासा किया।

एक्ट्रेस ने बताया कि उनके और रणबीर कपूर के परिवार ने पहले ही एक बेटे के लिए नाम सुझाया था। रणबीर की मां नीतू कपूर ने राहा नाम सुझाया और कहा कि अगर आगे कोई राहा का भाई होता है तो यह नाम उससे मैच होगा।

फैमिली ग्रुप में पूछा बच्चों के नाम

आलिया ने बताया कि उनकी सासू मां ने राहा का नाम सुझाया था जोकि उन्हें और रणबीर सिंह को तुरंत पसंद आ गया। राहा नाम तय करने के बारे में बात करते हुए आलिया ने कहा, "मुझे लगता है कि यह तब था जब रणबीर और मैं दोनों उत्सुक माता-पिता की तरह अपने फैमिली ग्रुप पर पूछ रहे थे कि लड़का और लड़की के नाम सुझाए। सभी अपने-अपने नाम दे रहे थे तो हमने उसमें से एक लड़की का नाम तय कर लिया। हमें एक लड़के का नाम वाकई बहुत पसंद आया। हमने सोचा है कि आगे जब भी हमारा दूसरा बच्चा होगा तो हम वो नाम रखेंगे। हालांकि अभी मैं वो नाम आपको नहीं बताउंगी।"

यह भी पढ़ें: Alia Bhatt की इस ननद की ब्यूटी के आगे फेल हैं बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस, 50 की उम्र में भी दिखती हैं बेहद हॉट

जब आलिया से राहा नाम का मतलब पूछा गया तो एक्ट्रेस ने चेहरे पर मुस्कान के साथ कहा, राहा का मतलब आनंद और शांति है, वह सब कुछ जो वह हमारे लिए है'।

कई सालों की डेटिंग के बाद, आलिया और रणबीर अप्रैल 2022 में शादी के बंधन में बंध गए थे। उन्होंने नवंबर 2022 में अपने पहले बच्चे राहा का स्वागत किया था।

आलिया भट्ट की आने वाली फिल्में

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट को आखिरी बार वेदांग रैना के साथ फिल्म जिगरा में देखा गया था। वह वर्तमान में YRF जासूसी फिल्म अल्फा की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में आलिया शरवरी वाघ और बॉबी देओल के साथ नजर आएंगी। इसके बाद आलिया भट्ट के पास संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर भी है। इस फिल्म में रणबीर कपूर और विक्की कौशल भी मुख्य भूमिका में होंगे।

यह भी पढ़ें: अब Alia Bhatt के इंस्टाग्राम पर नहीं दिखेंगी लाडली Raha Kapoor की फोटोज, इस वजह से लिया फैसला?