विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Alia Bhatt OTT Movies: हार्ट ऑफ स्टोन से पहले देखिए आलिया भट्ट की फिल्में, किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हैं मौजूद?

By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
Published: Mon, 07 Aug 2023 09:43 PM (GMT+05:30)

Alia Bhatt OTT Movies आलिया भट्ट आज कल रॉकी और रानी की प्रेम की प्रमोशन में काफी बिजी हैं। आलिया ...और पढ़ें

Alia Bhatt 10 OTT Movies which everyone should watch.
Alia Bhatt 10 OTT Movies which everyone should watch.

नई दिल्ली, जेएनएन। Alia Bhatt OTT Movies:  एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की सक्सेस को एन्जॉय कर रही हैं। सिनेमाघरों के बाद आलिया ओटीटी पर भी धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। उनकी पहली हॉलीवुड फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन 11 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है।

इस थ्रिलर फिल्म में आलिया वंडर वुमन एक्ट्रेस गैल गैडट के साथ दो-दो हाथ करती नजर आएंगी। आलिया के लिए यह रोल काफी बड़ा और अहम है। अगर आप आलिया की अदाकारी के फैन हैं तो ओटीटी पर उनकी कई फिल्में उपलब्ध हैं, जिन्हें हार्ट ऑफ स्टोन की रिलीज से पहले देखा जा सकता है।

गंगूबाई काठियावाड़ी

साल 2022 में आई फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में आलिया भट्ट ने अपनी दमदार एक्टिंग से हर किसी को चौंका दिया था। इस फिल्म के लिए आलिया ने काफी सुर्ख़ियां बटोरी थी। संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अजय देवगन ने भी कैमियो किया था। यह फिल्म आप ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

ब्रह्मास्त्र पार्ट-1 शिवा

इस फिल्म में आलिया भट्ट पहली बार अपने पति रणबीर कपूर के साथ नजर आई थीं। दोनों की जोड़ी को फैंस का खूब प्यार मिला था। फिल्म में रणबीर कपूर सुपरहीरो के किरदार में नजर आए थे। इसमें कई और फिक्शनल कैरेक्टर भी दिखाए गए थे। ब्रह्मास्त्र आलिया की बड़ी फिल्मों में से एक है। ब्रह्मास्त्र को डिजनी+हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

गली ब्वॉय

साल 2019 में आई आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की इस फिल्म को भला कौन भूल सकता है। इस फिल्म में रणवीर और आलिया, दोनों के ही अभिनय को खूब सराहा गया था। यह फिल्म एक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म थी, जिसे जोया अख्तर ने निर्देशित किया था। आप इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

राजी

साल 2018 में आई आलिया भट्ट की जासूसी थ्रिलर फिल्म 'राजी' रिलीज के साथ सिनेमाघरों में छा गई थी। इस फिल्म में आलिया ने ‘सहमत’ नाम की एक कश्मीरी लड़की का किरदार निभाया था, जो 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारत के लिए जासूसी करने के लिए एक पाकिस्तानी सेना के अधिकारी से शादी करती है। आप इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते है।

डियर जिंदगी

साल 2016 में आलिया, शाह रुख खान के साथ डियर जिंदगी में नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने इनसोमनिया से पीड़ित ‘कायरा’ नाम की एक लड़की का किरदार निभाया था। इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

हाईवे

साल 2014 में आई आलिया भट्ट की इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था और उनके अभिनय की हर तरफ तारीफ हुई थी। यह एक रोड ड्रामा फिल्म थी, जिसे इम्तियाज अली ने लिखा और निर्देशित किया था। साजिद नाडियाडवाला ने निर्माण किया था। आलिया भट्ट के साथ रणदीप हुड्डा लीड रोल में थे। यह फिल्म डिजनी+हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

2 स्टेट्स

साल 2014 में ही आलिया की एक और फिल्म आई थी 2 स्टेट्स और इसके जरिए भी उन्होंने एक बेहतरीन एक्ट्रेस होने का सबूत पेश किया था। आलिया ने इस फिल्म में एक दक्षिण भारतीय लड़की का किरदार निभाया था, जिसे पंजाबी लड़के से प्यार हो जाता है। इस फिल्म की कहानी के साथ चेतन भगत के 2009 के उपन्यास 2 स्टेट्स पर आधारित थी। यह फिल्म डिजनी+हॉटस्टार पर उपलब्ध है।

स्टूडेंट ऑफ द ईयर

इस फिल्म से आलिया भट्ट ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था। करण जौहर निर्देशित फिल्म में आलिया की मासूम अदाकारी को खूब पसंद किया गया था। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।