Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rocky Aur Rani ki Prem Kahani के सेट से वायरल हुआ आलिया भट्ट का यह वीडियो, इस लुक में नजर आएंगी एक्ट्रेस

    Rocky Aur Rani ki Prem Kahani रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की गिनती बॉलीवुड के सक्सेसफुल एक्टर्स में होती है। गली बॉय के बाद इन दोनों की जोड़ी एक बार फिर देखने को मिलेगी। जल्द ही इनकी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी रिलीज होने वाली है।

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma LalwaniUpdated: Sat, 04 Mar 2023 11:33 AM (IST)
    Hero Image
    File Photo of Ranveer Singh and Alia Bhatt Kapoor

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप स्टार्स रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपने टैलेंट के बल पर एक अलग पहचान बनाई है। रणवीर-आलिया की जोड़ी को रुपहले पर्दे पर 2019 में देखा गया था, जब दोनों ने 'गली बॉय' में साथ काम किया था। फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास न कर पाई हो, लेकिन इनकी केमेस्ट्री ने दर्शकों के दिलों में अलग जगह बना ली। यही वजह है कि मेकर्स एक बार फिर इस जोड़ी को 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रिपीट करने जा रहे हैं। फिल्म के सेट से एक वीडियो सामने आया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फिल्म सेट से सामने आया यह वीडियो

    करण जौहर के निर्देशन में बनने वाली 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' इस साल 28 अप्रैल को रिलीज होगी। ऐसे में फिल्म की अधिकतर शूटिंग पूरी हो चुकी है। सोशल मीडिया पर आलिया और रणवीर से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि फिल्म के एक गाने की शूटिंग चल रही है, जिसमें कोरियोग्राफर इंस्ट्रक्शन दे रहे हैं। आलिया भट्ट कैरेक्टर के अनुसार, बैठी हुई हैं और कैमरा उन्हें शूट कर रहा है। इस वीडियो में आलिया कई बैकग्राउंड डांसर्स के साथ नजर आ रही हैं। इस वीडियो को फैन पेज से शेयर किया गया है।

    आलिया भट्ट वर्कफ्रंट

    आलिया भट्ट ने 06 नवंबर, 2022 को राहा को जन्म दिया। मां बनने के बाद यह आलिया की पहली मूवी होगी। इसके अलावा उनकी झोली में 'जी ले जरा' और 'हार्ट ऑफ स्टोन' भी है। 'हार्ट ऑफ स्टोन' हॉलीवुड मूवी है, जिसके डायरेक्टर टॉप हार्पर हैं। यह आलिया की पहली अंग्रेजी फिल्म होने वाली है, जिसमें वह गेल गैडोट के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करती देखी जाएंगी।

    वहीं, 'जी ले जरा' फरहान अख्तर के निर्देशन में बनने वाली पिक्चर है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा और कटरीना कैफ भी एक ही पर्दे पर नजर आएंगी।

    यह भी पढ़ें: Urfi Javed: छोटी बहन के सामने फीका पड़ा उर्फी जावेद का चार्म, पार्टी में लूट ली सारी लाइमलाइट, वीडियो वायरल

    यह भी पढ़ें: TJMM: सेंसर बोर्ड ने 'तू झूठी मैं मक्कार' को दिया यूए सर्टिफिकेट, इंटीमेट सीन पर नहीं चली कैंची