विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वरुण धवन का आलिया भट्ट से है कुछ ख़ास नाता, फिर ऐसे आएंगे साथ

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Sun, 18 Mar 2018 12:43 PM (IST)Updated: Sat, 24 Mar 2018 09:37 AM (IST)

वरुण और आलिया रियल लाइफ में अच्छे दोस्त। स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर के बाद दोनों ने हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया और बद्रीनाथ की दुल्हनिया में साथ काम किया l

वरुण धवन का आलिया भट्ट से है कुछ ख़ास नाता, फिर ऐसे आएंगे साथ
वरुण धवन का आलिया भट्ट से है कुछ ख़ास नाता, फिर ऐसे आएंगे साथ

मुंबई। वरुण धवन और आलिया भट्ट ने एक साथ करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर से बॉलीवुड में कदम रखा था और उसके बाद साथ में हिट फिल्में दीं। आने वाले समय में दोनों एक साथ किसी फिल्म फिल्म में काम नहीं करने वाले हैं लेकिन फिर भी दोनों सिनेमाघर में एक साथ दिखेंगे।

ख़बर है कि वरुण धवन और आलिया भट्ट को आप अगले महीने एक साथ सिनेमाघरों में दिख पाएंगे। दरअसल शूजित सरकार के निर्देशन में बनी वरुण धवन स्टारर फिल्म अक्टूबर 13 अप्रैल को रिलीज़ हो रही है और ख़बर है कि इसी फिल्म के साथ आलिया भट्ट की फिल्म राज़ी का ट्रेलर अटैच किया जाएगा। मेघना गुलज़ार के निर्देशन में बनी फिल्म राज़ी 11 मई को रिलीज़ हो रही है। कश्मीर की एक लड़की की कहानी और 'कॉलिंग सहमत' नाम की किताब पर बनी इस फिल्म में आलिया के साथ विकी कौशल लीड रोल में हैं।

वरुण धवन की एक भी एक अनयूजवल लव स्टोरी है अक्टूबर, जिसमें उनके साथ बनिता संधू डेब्यू कर रही हैं। वरुण और आलिया रियल लाइफ में अच्छे दोस्त। स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर के बाद दोनों ने हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया और बद्रीनाथ की दुल्हनिया में साथ काम किया और दोनों फिल्में हिट रही थीं।

आने वाले समय में जहां आलिया रणवीर सिंह के साथ गली बॉय और रणबीर कपूर के साथ ब्रह्मास्त्र में नज़र आएंगी वहीं वरुण अक्टूबर के बाद अनुष्का शर्मा के साथ सुई धागा में दिखेंगे।

यह भी पढ़ें: वरुण धवन और बनिता संधू की ये लव स्टोरी है कमाल, नये साल पर फिर देखिये ट्रेलर