विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नाना महेश भट्ट से मिलने पहुंची Raha Kapoor, ब्लू फ्रॉक में आलिया भट्ट की बेटी दिखीं बेहद क्यूट

Published: Thu, 27 Jun 2024 02:23 PM (IST)

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर का जन्म साल 2022 के नवंबर महीने में हुआ था। इस ...और पढ़ें

राहा कपूर वीडियो फोटो क्रेडिट Varinder Chawla
राहा कपूर वीडियो फोटो क्रेडिट Varinder Chawla

HighLights

  1. महेश भट्ट के करीब है राहा कपूर
  2. गुरुवार सुबह नाना से मिलने पहुंची नन्ही राहा
  3. जल्द दो साल की होंगी रणबीर की बेटी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर भी बॉलीवुड के पॉपुलर स्टार किड्स में शामिल हो चुकी हैं। नन्ही राहा की भी फैन फॉलोइंग बढ़ती ही जा रही है। सोशल मीडिया पर जब भी उनका कोई वीडियो आता है तो तेजी से वायरल होने लगता है।

इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। गुरुवार की सुबह राहा का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह अपनी नैनी के साथ नाना के हाउस जाती नजर आ रही हैं। हमेशा की तरह इस बार भी आलिया भट्ट की बेटी बेहद क्यूट अंदाज में नजर आई। 

नाना महेश भट्ट से मिलने पहुंची राहा

राह कपूर उन बच्चों में से हैं जो नाना-नानी के साथ वक्त बिताना पसंद करते हैं। आलिया अक्सर अपनी लाडली को वीकेंड पर उनके फैमिली से मिलवाने लेकर जाती रही हैं। अब इस बार भी कुछ ऐसा ही रहा। गुरुवार को राहा सुबह सुबह नाना महेश भट्ट के घर उनसे मिलने पहुंची। 

View this post on Instagram

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

यह भी पढ़ें- Alia Bhatt की गोद में बैठकर नए घर पहुंचीं राहा, पापा रणबीर कपूर और दादी नीतू कपूर भी साथ आए नजर

ब्लू फ्रॉक में क्यूट दिखीं राहा

इस दौरान उन्होंने ब्लू एंड व्हाइट कलर की फ्लोरल फ्रॉक पहनी हुई थी, जिसमें बहुत प्यारी लग रही थी। इसी के साथ राहा का डबल-ट्रबल हेयरस्टाइल भी देखने को मिला। इस उनके साथ उनकी दो नैनी भी नजर आईं जो उन्हें महेश भट्ट की बिल्डिंग के अंदर लेकर जाती हैं।

राहा ने देखा अपना नया घर 

बीते दिनों राहा मम्मी-पापा के साथ अपना नया घर देखने पहुंची थी। इस मौके पर आलिया बैज कलर के टॉप और मैचिंग पैंट में दिखाई दी थी। तो वहीं, राहा प्रिंटेड बीज आउटफिट और ब्लैक शूज में नजर आई थीं।

पेरेंट्स को सुबह उठाती हैं नन्ही राहा

बीते दिनों न्यूज18 शोशा को एक इंटरव्यू में आलिया ने बताया था कि उनका सुबह का पूरा रूटीन पूरा बदल गया है। अब राहा ही हमें जगाने आती है। सबसे पहला काम उसे देखना और उसे गले लगाना है। 

यह भी पढ़ें-  पापा रणबीर का हाथ थामे इटली की सड़कों पर घूमने निकली राहा कपूर, मम्मी आलिया ने शेयर की क्यूट तस्वीर