Oscar में बुलावे को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर आलिया भट्ट ने तोड़ी चुप्पी, जानिए-क्या कहा
कुछ फ़िल्ममेकर्स और सोशल मीडिया यूजर्स इसे नेपोटिज़्म से जोड़कर देख रहे हैं। इस पर अब आलिया भट्ट का बयान आया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। आलिया भट्ट और ऋतिक रोशन समेत कई भारतीय लोगों को ऑस्कर के लिए बुलावा आया है। अगर ये सभी कलाकर और फ़िल्म मेकिंग से जुड़े हुए लोग आवेदन को स्वीकार कर लेते हैं, तो उन्हें ऑस्कर में वोटिंग करने करने का आधिकार मिलेगा। इसे बॉलीवुड के लिए बड़ी बात मानी जा रही है। लेकिन सोशल मीडिया पर इसको लेकर आलोचना भी हो रही है। कुछ फ़िल्ममेकर्स और सोशल मीडिया यूजर्स इसे नेपोटिज़्म से जोड़कर देख रहे हैं। इस पर अब आलिया भट्ट का बयान आया है।
आलिया ने अपने ऑफ़िशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया। इसमें उन्होंने लिखा है, 'मैं एकेडमी का सदस्य बनने के लिए आमंत्रित करने वाली एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज को धन्यवाद देती हूं। मैं सम्मानित और विनम्र महसूस कर रही हूं।' इसके अलावा उन्होंने ट्रोल का जवाब देते हुए लिखा, ' अनिश्चितता के इस दौर में, लोगों को जोड़ने का काम करने वाली सोशल मीडिया जब उन्हें बांट रही है तो फ़िल्में ही हैं जो उन्हें जोड़े रख सकती हैं।'
हंसल मेहता ने साधा था निशाना
हंसल मेहता ऑस्कर के इस बुलावे वाले लिस्ट से खुश नहीं है। उन्होंने इसको लेकर सीधा किसी पर निशाना नहीं साधा है। उन्होंने ऑस्कर को अपने निशाने पर लिया। एक यूजर ने हंसल मेहता को टैग करते हुए बताया कि आलिया और ऋतिक रोशन जैसे लोगों को ऑस्कर से बुलावा आया है। इसके बाद हंसल मेहता ने ऑस्कर को नया नाम देत हुए उसे नेपोटिज़्म एकेडमी बता दिया।
लगातार ट्रोल हो रही हैं आलिया
Nepotistic Academy. https://t.co/fuP24IY4fZ" rel="nofollow
— Hansal Mehta (@mehtahansal) July 1, 2020
आलिया भट्ट पिछले कुछ समय से लगातार ट्रोल हो रही हैं। सुशांत सिंह राजपूत के जाने के बाद से सोशल मीडिया पर स्टार किड्स लोगों के निशाने पर आ गए हैं। महेश भट्ट को लेकर यूजर्स काफी भड़के हुए हैं। ऐसे में आलिया लोगों के निशाने पर आ गई हैं। उनकी फ़िल्म सड़क 2, जो हॉटस्टार पर रिलीज़ होने वाली है, उसे भी विरोध का सामना करना पड़ रहा है।