Move to Jagran APP

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने रिद्धिमा कपूर साहनी के परिवार के साथ किया लंच, देखें दिलचस्प तस्वीरें

रविवार को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने बहन रिद्धिमा कपूर साहनी और उनके परिवार के साथ समय बिताया हैl रिद्धिमा कपूर साहनी ने रविवार के लंच की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैl उन्होंने इसे फैम-जैम संडे बताया हैl

By Rupesh KumarEdited By: Published: Sun, 31 Jan 2021 07:20 PM (IST)Updated: Sun, 31 Jan 2021 07:56 PM (IST)
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने रिद्धिमा कपूर साहनी के परिवार के साथ किया लंच, देखें दिलचस्प तस्वीरें
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाले हैंl

नई दिल्ली, जेएनएनl आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की केमिस्ट्री सभी को पसंद आती हैl दोनों पिछले कुछ वर्षों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैंl इन दिनों रणबीर कपूर लव रंजन की फिल्म की शूटिंग दिल्ली में कर रहे हैंl इस फिल्म में उनके अलावा श्रद्धा कपूर की अहम भूमिका हैl अब आलिया भट्ट रणबीर कपूर से मिलने के लिए दिल्ली पहुंची हैंl 

loksabha election banner

रविवार को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने बहन रिद्धिमा कपूर साहनी और उनके परिवार के साथ समय बिताया हैl रिद्धिमा कपूर साहनी ने रविवार के लंच की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैl उन्होंने इसे 'फैम-जैम संडे' बताया हैl साथ ही उन्होंने यह भी लिखा है कि वह नीतू कपूर, सोनी राजदान और शाहीन भट्ट को मिस कर रही है। तस्वीर में आलिया और रिद्धिमा ने ब्लैक टॉप और ब्लू डेनिम्स पहन रखी है। रणबीर एक काले रंग की जैकेट, पैंट और टोपी पहने नजर आए। उनका एक हाथ आलिया के कंधे पर और दूसरा अपने बहनोई भरत साहनी के कंधे पर है। रणबीर की भतीजी समारा भी फोटो में नजर आ रही हैं। रिद्धिमा का कुत्ता भी फ्रेम में रणबीर और आलिया के बीच फिट होने का प्रयास करता नजर आ रहा है।

 

View this post on Instagram

A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial)

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाले हैंl इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी करने वाले हैंl हाल ही में भट्ट और कपूर परिवार ने 2021 का स्वागत राजस्थान के रणथंबोर में साथ बिता कर दिया थाl इस मौके पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी नजर आए थेl दोनों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक-दूसरे को काफी पसंद करते हैl आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैl उन्होंने दोनों की कई दिलचस्प तस्वीरें शेयर की हैl   

 

View this post on Instagram

A post shared by Ranbir💙Aliaa🦋 (@ranbir_aliaa)

रणबीर कपूर बॉलीवुड अभिनेता हैl वह कई फिल्मों में अहम भूमिका निभा चुके हैl रणबीर कपूर नीतू कपूर और ऋषि कपूर के बेटे हैl रणबीर कपूर आलिया भट्ट से जल्द शादी कर सकते हैl


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.